MP Electricity Outsource Employees Big victory

Outsource Employee Big News: बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़ी जीत, 34 मांगों पर बनी सहमति, आरक्षण पर क्या?

मध्य प्रदेश के बिजली आउटसोर्स कर्मियों की 34 मांगों पर ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव ने सहमति जताई। ग्रेच्युटी, जोखिम भत्ता और 10 प्रतिशत इंसेंटिव मिलेगा। साथ ही 50 प्रतिशत आरक्षण पर विचार होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Outsource Employee Big News: बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़ी जीत, 34 मांगों पर बनी सहमति, आरक्षण पर क्या?

MP Outsource Employees Demand Approved

भोपाल। मध्य प्रदेश के बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द ही ग्रेच्युटी, जोखिम भत्ता और लीव इनकैशमेंट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। गुरुवार को मंत्रालय में हुई अहम बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने 34 मांगों पर सैद्धांतिक सहमति जताई। 

मंत्रालय में 45 मिनट चली बैठक

जनता यूनियन एवं बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव् के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव मनीष सिंह से मुलाकात की। इस दौरान 34 सूत्रीय मांगों पर करीब 45 मिनट तक चर्चा हुई। बैठक में कर्मचारियों की कई पुरानी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखा।

ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट पर सहमति

प्रमुख सचिव ने पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को ग्रेच्युटी देने पर सहमति जताई। इसके साथ ही शेष पांच बिजली कंपनियों में लीव इनकैशमेंट लागू करने पर भी सहमति बनी। इससे लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।

जोखिम भत्ता और 10  प्रतिशत इंसेंटिव

बैठक में बिल वसूली पर 10 प्रतिशत इंसेंटिव देने पर सहमति बनी। सब-स्टेशन आपरेटरों और विद्युत सहायकों को जोखिम भत्ता देने पर भी सैंद्धांतिक सहमति जताई गई। इन फैसलों से फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

अन्य सुविधाओं पर सहमति तो आरक्षण पर विचार

साल में 15 आकस्मिक अवकाश देने, हर माह पे-स्लिप देने और ऑफर लेटर जारी करने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, नाइट अलाउंस देने और राष्ट्रीय अवकाश पर अतिरिक्त वेतन देने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा नियमित भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर भी सकारात्मक विचार का आश्वासन मिला है। संगठन ने इसे कर्मचारियों के भविष्य के लिए अहम बताया है।

संबंधित सामग्री

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026
Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर में सरेंडर किया। सुकमा में हथियार और बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Nov 26, 2026
दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

भिण्ड के दंदरौआ धाम में 30वें वार्षिक महोत्सव के दौरान कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि सभी लोग संस्कारवान होंगे तभी सनातन बचेगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों पर जोर दिया।

Nov 26, 2026
केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के कृषि भवन में बैठक की। खेती, ग्रामीण विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं की समीक्षा हुई।

Nov 26, 2026