Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Compassionate Appointment

MP Compassionate Appointment: मोहन सरकार ने दी 600 अनुकंपा नियुक्तियां, आदेश जारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में संवेदनाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।


mp compassionate appointment मोहन सरकार ने दी 600 अनुकंपा नियुक्तियां आदेश जारी 

MP Compassionate Appointment: मोहन सरकार ने दी 600 अनुकंपा नियुक्तियां, आदेश जारी  |

MP Compassionate Appointment: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में संवेदनाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निराकरण करते हुए दो दिनों के अंदर 600 दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। 

859 प्रकरणों में से 600 का समाधान

स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति के करीब 859 मामले लंबित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों और संवेदनशीलता के चलते इनमें से 600 आवेदकों को बीते 48 घंटों में नियुक्ति आदेश सौंपे जा चुके हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आगामी दो दिनों में करीब 30 और नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

शेष प्रकरणों पर विचार जारी

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि शेष बचे प्रकरणों में भी नियुक्ति को लेकर विचार किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने आगे कहा है कि हमारी सरकार का प्रयास है कि अपने परिजनों को खो चुके कर्मचारियों को भटकना न पड़े। समय पर मिली यह नियुक्ति उनके परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी।  

Related to this topic: