MLA Rameshwar Sharma

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

By : विकास जैन
MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। जयंती आयोजनों में कांग्रेस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे देश के संपूर्ण आदिवासी समाज और उनके महापुरुषों का सीधा अपमान करार दिया है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे भारत के लिए गौरव और परंपरा का महापर्व है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जनजातीय और वनवासी क्षेत्रों में निरंतर संघर्ष किया। शर्मा ने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल देश के प्रत्येक नागरिक और आदिवासी बंधुओं को जागृत कर अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में भी निर्णायक भूमिका निभाई। आज हम जिन लोकतांत्रिक मंचों से आजादी की बात कर रहे हैं, उसके पीछे भगवान बिरसा मुंडा जैसे अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ही अतुलनीय बलिदान है।

कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल

बीजेपी विधायक ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप से मनाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस गौरवशाली पर्व से दूरी बना रही है। रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसे महान राष्ट्रनायक की जयंती पर कांग्रेस की अनुपस्थिति और आयोजन न करने से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि पार्टी आदिवासी समाज का अपमान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस पर्व से दूरी बनाकर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि वह जनजाति वर्ग का विरोध करती है और उनके आराध्यों का सम्मान नहीं करना चाहती।

संबंधित सामग्री

Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम नागरिकों की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Nov 15, 2026
MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

Nov 15, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के किचन का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने...

Nov 14, 2026
MP Congress Poster War: MP में कमलनाथ के जन्मदिन से पहले कांग्रेस में गुटबाजी, दिखे गई पोस्टर कलह!

MP Congress Poster War: MP में कमलनाथ के जन्मदिन से पहले कांग्रेस में गुटबाजी, दिखे गई पोस्टर कलह!

मध्य प्रदेश कांग्रेस में 2028 के विधानसभा चुनाव के चेहरे को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व सांसद नकुलनाथ के...

Nov 13, 2026
Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अमूल के बाद अब प्रदेश के सबसे बड़े दुग्ध ब्रांड सांची ने भी...

Nov 13, 2026