Breaking News
  • महाकाल मंदिर में 142 करोड़ रुपए की आय, पिछले वर्ष की तुलना में 27 करोड़ अधिक आया दान
  • सीएम योगी का बड़ा फैसला: बेसमेंट में कोचिंग-कमर्शियल एक्टिविटी पर पूरी तरह रोक
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो के दो गोल, पुर्तगाल ने दर्ज की एकतरफा जीत

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भाजपा में महिला शक्ति की बढ़ोतरी

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में महिला शक्ति का दम, एक तिहाई सदस्य महिलाएं

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में महिलाओं को एक तिहाई प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने टीम की घोषणा की।


भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में महिला शक्ति का दम एक तिहाई सदस्य महिलाएं

खजुराहो में होगी प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में महिला शक्ति का दम देखने को मिला है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित 106 सदस्यीय टीम में महिलाओं को एक तिहाई हिस्सेदारी दी गई है। वहीं, अनुभवी नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों को भी शामिल कर संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की गई है।पार्टी ने महिलाओं को उनके आरक्षण के अनुपात के अनुरूप कार्यकारिणी में स्थान देकर महिला शक्ति को मजबूती दी है। 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, राज्य सरकार के मंत्रियों, कुछ वरिष्ठ विधायकों और पूर्व विधायकों को सदस्य बनाया गया है। एक अहम बात यह भी है कि प्रदेशभर से दायित्वमुक्त हो चुके कई पूर्व पदाधिकारियों को भी प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रदेश कार्यसमिति में सामाजिक वर्गों के साथ-साथ क्षेत्रीय आधार पर भी संतुलन साधा गया है। केंद्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुरूप कार्यसमिति में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं को दिया गया है। कुल 106 सदस्यों में से 35 महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है।सामाजिक और क्षेत्रीय आधार पर देखें तो कार्यसमिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। राज्य के सभी प्रमुख क्षेत्रों जैसे मालवा, महाकौशल, ग्वालियर-चंबल, विंध्य, बुंदेलखंड और निमाड़ के नेताओं को समुचित स्थान दिया गया है। साथ ही, वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर पार्टी ने सभी वर्गों और क्षेत्रों का सम्मान बनाए रखने का प्रयास किया है।पार्टी के लिए यह कार्य सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। सभी 62 संगठनात्मक जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 15 जुलाई तक खजुराहो में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

भाजपा ने साधे संगठन के समीकरण

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं, कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

इन्हें बनाया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, डीडी उइके, सावित्री ठाकुर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, अरविंद भदौरिया, श्रीमती सम्पतिया उइके, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चैतन्य कश्यप, भूपेन्द्र सिंह, कृष्णा गौर, संध्या राय, गणेश सिंह, श्रीमती हिमाद्री सिंह, कविता पाटीदार, सुमित्रा वाल्मीकि, माया नारोलिया, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक, कमल पटेल, गजेन्द्र पटेल, रामेश्वर शर्मा, गिर्राज दण्डौतिया, ओपीएस भदौरिया, विपिन गोस्वामी, रक्षा सिरोनिया, अभय चौधरी, इमरती देवी, वीरेन्द्र जैन, नरेन्द्र बिरथरे, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, हरि सिंह यादव, श्रीमती विनोद पंथी, ललिता यादव, ममता गुप्ता, गौरव तिवारी, मनीषा पाठक, केपी त्रिपाठी, अखण्ड प्रताप सिंह, मृगेन्द्र सिंह, सरदेन्दु तिवारी, रीति पाठक, कुंवर सिंह टेकाम, योगेश पाल गुप्ता, प्रेमवती खैरवार, गिरीश द्विवेदी, मीना सिंह मांडवे, ज्ञानवती, स्वाति गोडबोले, नंदिनी मरावी, संजय पाठक, जसपाल अरोरा, ओमप्रकाश धुर्वे, लता उल्कार, नीता पटेरिया, वैभव पवार, वैशाली महाले, ज्योति डेहरिया, सविता दीवान, अखिलेश खंडेलवाल, हेमलता कुम्भारे, जितेन्द्र कपूर, भगवानदास सबनानी, बिलकिस जहां, सुमित पचौरी, रामपाल सिंह, श्यामसुंदर शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, दिलबर यादव, मालिनी गौड़, महावीर सिसौदिया, रमेश मेंदोला, जीतू जिराती, अंजू मखीजा, मुद्रा शास्त्री, ऊषा ठाकुर, अमरदीप मौर्य, कल सिंह भवर, रंजना बघेल, देवेन्द्र वर्मा, अर्चना चिटनिस, भूपेन्द्र आर्य, वासु केसवानी, अशोक नायक, चिंतामणि राठौर, गायत्री राजे पंवार, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय और ओमप्रकाश सखलेचा।इसके अलावा सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

इन 41 वरिष्ठ नेताओं को बनाया स्थायी आमंत्रित सदस्य

सत्यनारायण जटिया, श्रीमती सुमित्रा महाजन, विक्रम वर्मा, कृष्णमुरारी मोघे, कप्तान सिंह सोलंकी, माखन सिंह, सुरेश पचौरी, डॉ. सीताशरण शर्मा, गिरीश गौतम, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, सुश्री अनुसुईया उइके, दीपक सक्सेना, कैलाश सोनी, विवेक नारायण शेजवलकर, रघुनंदन शर्मा, उमाशंकर गुप्ता, सुश्री कुसुम महदेले, अजय विश्नोई, हिम्मत कोठारी, अनूप मिश्रा, गौरीशंकर बिसेन, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, ढाल सिंह बिसेन, कैलाश चावला, भागीरथ प्रसाद, डॉ. जितेन्द्र जामदार, बाबू सिंह रघुवंशी, वेदप्रकाश शर्मा, तपन भौमिक, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, नानाभाऊ माहोड, सुधा जैन, कृष्णकांता तोमर, अलका जैन, जगदीश अग्रवाल, बिसाहूलाल सिंह, नागेन्द्र सिंह, मधु वर्मा और ज्ञान सिंह।

Related to this topic: