Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

Indore Pithampur Factory Blast Causes Panic

पीथमपुर में भीषण विस्फोट से हड़कंप, औद्योगिक कचरा निपटान के दौरान हादसा

इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में जोरदार विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि यहां भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े कचरे के निपटान के दौरान हादसा हुआ। कुछ लोगों की मौत की सूचना है।


पीथमपुर में भीषण विस्फोट से हड़कंप औद्योगिक कचरा निपटान के दौरान हादसा

Blast In Ramky Factory Pithampur |

इंदौर। मध्य प्रदेश के पीथमपुर इंस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार को बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। तारपुरा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना रामकी इनवायरो इंजीनियर्स लि. की यूनिट में हुई। जहां औद्योगिक और खतरनाक कचरे के निपटान का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी।

भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े कचरे की प्रोसेसिंग का दावा

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, संयंत्र में भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े यूनियन कार्बाइड के पुराने कचरे के निपटान की प्रक्रिया चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान यह विस्फोट हुआ, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

मौत और नुकसान की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुछ लोगों की मौत की सूचना सामने आई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

जांच के आदेश और सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा मानकों और खतरनाक कचरे के प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और विस्फोट के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related to this topic: