Breaking News
  • टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर हुए हमले की मास्टरमाइंड होने का दावा
  • ओडिशा को 47,600 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- कांग्रेस ने पूर्वी भारत को पिछड़ा रखा
  • FATF में भारत को अहम जिम्मेदारी, विवेक अग्रवाल बने नए उपाध्यक्ष
  • हिमाचल के DIG पर ₹1.80 लाख का डैमेज चार्ज, सरकारी आवास खाली न करने पर नोटिस
  • वाराणसी में CNG पंप में भीषण आग लगी, गैस भरवाते समय भड़की चिंगारी; 40 फीट ऊंची लपटें उठीं
  • MP में NEET परीक्षा-21 जून को, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पाबंदी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

इंदौर में डोरस्टेप डीजल डिलीवरी

अब घर बैठे मिलेगा डीजल! इंदौर में शुरू हुई डोरस्टेप फ्यूल डिलीवरी, व्हाट्सऐप से करें ऑर्डर

इंदौर में डीजल की डोरस्टेप डिलीवरी सेवा शुरू की गई है, जहाँ ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए अपने घर या कार्यस्थल पर डीजल मंगवा सकते हैं। यह सेवा किसानों और उद्योगों के लिए भी लाभदायक है।


अब घर बैठे मिलेगा डीजल इंदौर में शुरू हुई डोरस्टेप फ्यूल डिलीवरी व्हाट्सऐप से करें ऑर्डर

पेट्रोल पंप जाने की झंझट खत्म, अब डीजल पहुंचेगा आपके दरवाजे तक

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब डीजल खरीदने के लिए पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं होगी। शहर में पहली बार डोरस्टेप डीजल डिलीवरी सेवा शुरू की गई है, जिसके तहत ग्राहक अपने घर, ऑफिस, फैक्ट्री या कार्यस्थल पर ही डीजल मंगा सकेंगे। यह सुविधा खाने-पीने के सामान, दवाइयों और किराना डिलीवरी की तरह ईंधन क्षेत्र में एक नई पहल मानी जा रही है।

बीपीसीएल के अधिकृत पेट्रोल पंप ने शुरू की सुविधा

पलसीकर क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के अधिकृत पेट्रोल पंप ने "जिप फ्यूल" नाम से इस सेवा की शुरुआत की है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय बचाने वाली ईंधन आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

व्हाट्सऐप पर ऑर्डर, घर तक पहुंचेगा डीजल

ग्राहकों को डीजल मंगाने के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट की सुविधा दी गई है। 8839818718 नंबर पर मैसेज भेजकर ऑर्डर किया जा सकता है। ऑटोमेटेड सिस्टम ग्राहक से डीजल की मात्रा, डिलीवरी लोकेशन, समय और भुगतान संबंधी जानकारी लेकर ऑर्डर प्रक्रिया पूरी करेगा।भुगतान के लिए ऑनलाइन पेमेंट और कैश ऑन डिलीवरी (COD) दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।किसानों, उद्योगों और जनरेटर उपयोगकर्ताओं को होगा फायदा यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो जनरेटर, कृषि उपकरण, निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों या औद्योगिक गतिविधियों के लिए बड़ी मात्रा में डीजल का उपयोग करते हैं। इससे समय की बचत होगी और ईंधन की उपलब्धता भी आसान बनेगी।

शहर में ईंधन वितरण का नया मॉडल

इंदौर में शुरू हुई यह पहल भविष्य में ईंधन वितरण के नए मॉडल के रूप में देखी जा रही है। यदि लोगों को यह सुविधा पसंद आती है तो अन्य शहरों में भी इसी तरह की डोरस्टेप डिलीवरी सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।

Related to this topic: