Breaking News
  • 51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल
  • डिजिटल अरेस्ट घोटाले में सीबीआई की 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी
  • भारत की अध्यक्षता में गुरुग्राम में BRICS ऊर्जा मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक
  • अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Bride Refuses Drunk Groom

नशे धुत होकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ी शादी; फैसले पर SP ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में एक युवती ने शादी के मंडप में नशे में पहुंचे दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। उसके फैसले की पूरे इलाके में चर्चा है और पुलिस अधीक्षक ने भी सम्मानित किया।


नशे धुत होकर मंडप में पहुंचा दूल्हा दुल्हन ने तोड़ी शादी फैसले पर sp ने किया सम्मानित

Chhattisgarh News |

शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं। बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी और दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने ऐसा फैसला लिया, जिसने पूरे समारोह की दिशा बदल दी। दूल्हे के नशे में होने की जानकारी मिलते ही उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

23 जून को कोसमांडा गांव में हुई इस घटना की चर्चा अब जिले से बाहर भी हो रही है। वजह सिर्फ शादी टूटना नहीं, बल्कि वह फैसला है जिसे कई लोग आत्मसम्मान और जागरूकता की मिसाल मान रहे हैं।

मंडप में पहुंचते ही सामने आई हकीकत

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय मुस्कान प्रधान की शादी खोखरा गांव निवासी संत राम से तय हुई थी। बारात तय समय पर पहुंची, लेकिन शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन पक्ष को पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में है। आरोप है कि उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दूल्हे की स्थिति देखकर मुस्कान ने तुरंत फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद शादी समारोह में तनाव बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

पुरानी चेतावनी के बाद लिया अंतिम फैसला

मुस्कान ने पुलिस को बताया कि सगाई के दौरान भी दूल्हा नशे की हालत में पहुंचा था। उस समय परिवार की ओर से उसे समझाया गया था और उसने शराब छोड़ने का भरोसा भी दिया था। हालांकि शादी के दिन फिर वही स्थिति सामने आने पर युवती ने रिश्ते को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। युवती का कहना है कि विवाह जैसे महत्वपूर्ण रिश्ते की शुरुआत ऐसे माहौल में करना उसके लिए स्वीकार्य नहीं था।

विवाद बढ़ा तो पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

शादी रुकने के बाद समारोह स्थल पर माहौल गर्म हो गया। दोनों पक्षों के कुछ लोगों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। सूचना मिलने पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। परिजनों के अनुसार शादी की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई के लिए दूल्हा पक्ष ने करीब तीन लाख रुपये देने पर सहमति जताई।

पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को चुना

दसवीं तक पढ़ाई कर चुकी मुस्कान ने कहा कि वह आगे अपनी शिक्षा जारी रखना चाहती है और अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। उसके फैसले को स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक शादी टूटने का नहीं बल्कि गलत आदतों और गैर-जिम्मेदार व्यवहार के खिलाफ स्पष्ट संदेश देने का है।

SP ने सम्मानित कर दिया संदेश

घटना के बाद जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने मुस्कान को सम्मानित किया। इस दौरान महिला प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवती का निर्णय समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने वाला है। साथ ही यह दिखाता है कि विवाह जैसे रिश्तों में सम्मान, जिम्मेदारी और विश्वास की कितनी अहम भूमिका होती है।

इलाके में चर्चा का विषय बना फैसला

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मुस्कान के फैसले की चर्चा हो रही है। कई लोग इसे साहसिक कदम बताते हुए कह रहे हैं कि सामाजिक दबाव के बावजूद युवती ने अपने भविष्य और आत्मसम्मान को प्राथमिकता दी। यही वजह है कि यह मामला एक पारिवारिक विवाद से आगे बढ़कर सामाजिक संदेश की कहानी बन गया है।

Related to this topic: