Breaking News
  • महाकाल मंदिर में 142 करोड़ रुपए की आय, पिछले वर्ष की तुलना में 27 करोड़ अधिक आया दान
  • सीएम योगी का बड़ा फैसला: बेसमेंट में कोचिंग-कमर्शियल एक्टिविटी पर पूरी तरह रोक
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो के दो गोल, पुर्तगाल ने दर्ज की एकतरफा जीत

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति घोषणा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति : बुंदेलखंड का वर्चस्व बरकरार, सागर से दो वरिष्ठ महिलाएं भी

भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति घोषित की, जिसमें बुंदेलखंड अंचल के नेताओं का बोलबाला है। सागर से वरिष्ठ महिलाएं भी शामिल की गईं।


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति  बुंदेलखंड का वर्चस्व बरकरार सागर से दो वरिष्ठ महिलाएं भी

सागर। लंबे इंतजार के बाद घोषित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में बुंदेलखंड अंचल का वर्चस्व बरकरार है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा मंगलवार को घोषित प्रदेश कार्यसमिति में वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर जगह दी गई है तो अन्य कुछ वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रुप में स्थान दिया गया है। लंबे अरसे बाद सागर से नेपथ्य में

जा चुकीं दो वरिष्ठ महिला नेत्रियों को प्रदेश कार्यसमिति में जगह देकर नेतृत्व ने यह संदेश भी दिया है कि वह किसी को भूला नहीं है और समय आने पर सबको सम्मान दिया जाएगा। बुंदेलखंड की बुजुर्ग महिला राजनीतिज्ञ एवं पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है तो दिग्गज पूर्व मंत्री सागर से गोपाल भार्गव एवं दमोह से जयंत मलैया भी कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। सागर से तीन बार विधायक और समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुधा जैन को भी कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सबसे नजदीकी माने वाले पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा बीना की पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी को जगह दी गई है। सागर जिले से एक मात्र कैबिनेट मंत्री व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया के नजदीकी गोविंद राजपूत भी कार्यसमिति में शामिल किए गए हैं।

वहीं मूलतः सागर के रहने वाले एवं वर्तमान में टीकमगढ़ से सांसद व केंद्र में सामाजिक न्याय विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार भी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए गए हैं। वैसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को भी बुंदेलखंड अंचल से ही प्रतिनिधि माना जाएगा। वे तो कार्यसमिति में हैं ही। इसके अलावा बुंदेलखंड अंचल से पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, बृजेंद्रप्रताप सिंह एवं ललिता यादव तथा अखंड प्रताप सिंह को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। इस तरह पूरी कार्यसमिति में बुंदेलखंड के नेताओं का वर्चस्व बरकरार है। कार्यसमिति में अंचल से चार वरिष्ठ महिला नेत्रियों को स्थान देकर महिला नेतृत्व का भी विशेष ख्याल रखा गया है। कुल मिलाकर भाजपा संगठन ने इस बात को ध्यान में रखा है बुंदेलखंड भाजपा का गढ़ है तो इसे मजबूत बनाए रखने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं का एडजेस्टमेंट जरुरी है। इसमें लगभग सभी जाति वर्ग से प्रतिनिधित्व होने के साथ गुटीय संतुलन को भी ध्यान में रखा गया है।

Related to this topic: