Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

Bhind–Gwalior Highway Protest Turns Violent

भिंड–ग्वालियर हाईवे नहीं बनने से आक्रोश, बरेठा टोल प्लाजा पर युवक ने चलाई गोलियां

सड़क दुर्घटना में आकाश भदौरिया की मौत के बाद भिंड-ग्वालियर हाईवे निर्माण में देरी का विरोध करते हुए एक युवक ने बरेठा टोल प्लाजा पर गोली चलाई। पुलिस जांच जारी है।


भिंड–ग्वालियर हाईवे नहीं बनने से आक्रोश बरेठा टोल प्लाजा पर युवक ने चलाई गोलियां

ग्वालियर। भिंड–ग्वालियर हाईवे के निर्माण में देरी को लेकर लोगों का आक्रोश अब खतरनाक रूप लेने लगा है। सोमवार शाम बरेठा टोल प्लाजा पर एक युवक ने दिनदहाड़े गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक वारदात के बाद एक पत्र छोड़कर फरार हो गया, जिसमें लिखा था या तो हाईवे बनाओ या टोल हटाओ। 

हेलमेट पहनकर पहुंचा, केबिन पर दागीं गोलियां

घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक हेलमेट पहनकर टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां मौजूद कर्मचारियों से बिना कुछ कहे उसने पिस्टल निकाली और टोल केबिन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी से दहशत फैल गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागे। फायरिंग के बाद युवक अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पत्र में दी चेतावनी

मौके से बरामद पत्र में हाईवे निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई गई है। पत्र में लिखा है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा कदम उठाया जाएगा। साथ ही नेताओं पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि “चाहे नेताओं को अपने फ्लैट बेचने पड़ें, लेकिन हाईवे का काम शुरू होना चाहिए।” पत्र में भिंड से ग्वालियर तक करीब 80 किलोमीटर के मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

15 फरवरी को हादसे में हुई थी आकाश की मौत

पत्र में भिंड निवासी आकाश भदौरिया की मौत का जिक्र है। जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी को आकाश अपने भाई रवि के साथ मोटरसाइकिल से अटेर जा रहे थे। भिंड रोड स्थित सिंह ढाबा बायपास के पास एक टैंकर (क्रमांक यूपी 15 जीटी 0241) ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में आकाश की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उनका भाई रवि बाल-बाल बच गया। टैंकर चालक की पहचान संजू यादव निवासी कुसमरा, किसनी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी। पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग की घटना गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पत्र की हैंडराइटिंग की भी जांच की जाएगी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related to this topic: