जिले में एक युग का अंत हो गया, जब बलरामपुर के माटी के लाल और क्षेत्र की जनता के प्रिय पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमंत सिंह अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े।
EX Minister Hanumant Singh: पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के अंतिम सफर में उमड़ा जनसैलाब |
बलरामपुर: जिले में एक युग का अंत हो गया, जब बलरामपुर के माटी के लाल और क्षेत्र की जनता के प्रिय पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमंत सिंह अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े। अपने जननायक को आखिरी विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और माहौल में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ था। जीवन भर समाज के हर वर्ग के लिए संघर्ष करने वाले नेता का इस तरह चुपचाप चले जाना हर किसी के दिल को झकझोर गया।
सीएम योगी ने प्रकट की संवेदनाएं
इस दुखद घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बलरामपुर स्थित आवास पर जब पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, तो भाजपा नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत क्षेत्र के तमाम दिग्गजों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ इस बात का सबूत थी कि हनुमंत सिंह ने लोगों के दिलों में कितनी खास जगह बनाई थी। सादगी, आत्मीयता और बेदाग जीवन के धनी इस नेता के जाने से पूरा इलाका शोक के आगोश में डूबा रहा।
नम आंखों से दी विदाई
नम आंखों से समर्थकों और गणमान्य लोगों ने अपने मार्गदर्शक को अंतिम विदाई दी और ईश्वर से इस असहनीय दुख को सहने की प्रार्थना की। इस अवसर पर इस अवसर पर मेजर जनरल संजय राव,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्र, बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, एमएलसी पदमसेन चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव राम सिंह, बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक जगराम पासवान, उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, संजय शुक्ल, अजय सिंह 'पिंकू', डीपी सिंह बैस, वरुण सिंह 'मोनू', रमेश पाहवा, सौम्य अग्रवाल, संजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।