Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar News

Sant Kabir Nagar: विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग तेज, शैक्षिक महासंघ ने उठाया मुद्दा

जिले के विकास खंड बघौली के प्राथमिक विद्यालय तेनुआ (नेदुआ) परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग तेज हो गई है।


sant kabir nagar विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग तेज शैक्षिक महासंघ ने उठाया मुद्दा

Sant Kabir Nagar: विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग तेज, शैक्षिक महासंघ ने उठाया मुद्दा |

नवनीत मिश्रा, संत कबीर नगर: जिले के विकास खंड बघौली के प्राथमिक विद्यालय तेनुआ (नेदुआ) परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग तेज हो गई है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रुखसार बेगम द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर हटाने की मांग किए जाने के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने भी इस मुद्दे को सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर उठाया है।

क्यों ट्रांसफार्मर हटाने की मांग?

प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि तेज हवा के कारण ट्रांसफार्मर से जुड़ा विद्युत तार टूटकर विद्यालय के मुख्य गेट के पास गिर गया, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर को विद्यालय परिसर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उठाया मुद्दा

इधर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्राथमिक विद्यालय तेनुआ, न्याय पंचायत सीटीकर, विकास क्षेत्र बघौली में ट्रांसफॉर्मर का तार टूटकर स्कूल के गेट के पास गिर गया है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए तुरंत तार हटाया जाए और ट्रांसफॉर्मर भी हटाने की व्यवस्था की जाए।

सरकार से की कार्रवाई की मांग

उन्होंने अपने पोस्ट में उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, ऊर्जा मंत्री, जिलाधिकारी संत कबीर नगर तथा मुख्यमंत्री को भी टैग कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय परिसर में विद्युत सुरक्षा को लेकर उठे इस मामले के बाद स्थानीय शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related to this topic: