Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

UP Electricity Bill Discount

UP Electricity Bill Discount: यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत, घटेगा बिल

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जुलाई महीने के बाद अब अगस्त 2026 के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को सीधी छूट मिलेगी।


up electricity bill discount यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत घटेगा बिल

UP Electricity Bill Discount: यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत, घटेगा बिल |

डॉ अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जुलाई महीने के बाद अब अगस्त 2026 के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को सीधी छूट मिलेगी। ईंधन अधिभार समायोजित करने के चलते बिजली बिलों में 2.92 प्रतिशत की कमी की जाएगी, जिससे प्रदेश के लगभग 3.73 करोड़ उपभोक्ताओं को सीधा फायदा पहुंचेगा।

पावर कॉर्पोरेशन देगा राहत

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस योजना के तहत अगस्त के बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को कुल 221.14 करोड़ रुपये की राहत देगा। मई महीने में फ्यूल सरचार्ज की लागत में आई कमी का फायदा उपभोक्ताओं को अगस्त के बिल में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह राहत फ्यूल एंड पावर पर्चेज कॉस्ट एडजस्टमेंट व्यवस्था के तहत दी जा रही है। वास्तविक ईंधन और बिजली खरीद लागत घटने से यह अधिभार कम हुआ है।

आयोग का कड़ा रुख

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के सख्त रुख के बाद बिजली खरीद की वास्तविक लागत के आधार पर यह छूट तय की गई है। आयोग ने पुराने भुगतानों पर अनावश्यक सरचार्ज लगाने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। जून में 10% तक का सरचार्ज जोड़ा गया था, जिसके बाद लगातार दूसरे महीने  उपभोक्ताओं को बिल में राहत का आदेश जारी किया गया है।

Related to this topic: