Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

MLA Maria Shah

MLA Maria Shah: सड़कों और बिजली समस्या को लेकर विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

मटेरा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और लगातार गहराते विद्युत संकट को लेकर क्षेत्रीय विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को...


mla maria shah सड़कों और बिजली समस्या को लेकर विधायक ने cm योगी को लिखा पत्र

MLA Maria Shah: सड़कों और बिजली समस्या को लेकर विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र |

अनुराग गुप्ता, बहराइच: मटेरा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और लगातार गहराते विद्युत संकट को लेकर क्षेत्रीय विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विधायक ने कहा है कि क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण संपर्क सड़कें वर्षों से निर्माण और स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं, जबकि खराब बिजली व्यवस्था से आम जनजीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

विधायक ने की 6 सड़क निर्माण की मांग

28 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में विधायक ने मटेरा विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का उल्लेख करते हुए छह प्रमुख संपर्क मार्गों के शीघ्र निर्माण की मांग की है। इनमें मटेरा–बुलबुल नवाज मार्ग, भदवारा संपर्क मार्ग, नानपारा-नवाबगंज मार्ग से पीर नसरुद्दीन संपर्क मार्ग, बनकसही–होलिया मार्ग, नरसिंहडीहा–भगतापुर मार्ग तथा गुरचही चौराहे से मंगापुरवा तक सड़क निर्माण शामिल है।

​बिजली कटौती पर जताई चिंता

विधायक ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। पत्र में उन्होंने मटेरा क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि लगातार बिजली कटौती और तकनीकी खामियों के कारण स्कूल, अस्पताल, व्यापार और आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने तथा सड़क निर्माण और विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। पत्र के बाद क्षेत्रवासियों को अब शासन स्तर से सकारात्मक पहल और जल्द निर्णय की उम्मीद है।

Related to this topic: