Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

पिकनिक मनाने आए परिवार पर टूटा कहर, तेज बहाव में बहे तीन सदस्य, रेस्क्यू जारी

पिकनिक मनाने आए परिवार पर टूटा कहर, तेज बहाव में बहे तीन सदस्य, रेस्क्यू जारी

पिकनिक मनाने आए परिवार पर टूटा कहर तेज बहाव में बहे तीन सदस्य रेस्क्यू जारी

MP NEWS: रेहटी तहसील के ग्राम मालीबायां निवासी एक परिवार के पिकनिक का प्लान दर्दनाक हादसे में बदल गया। रविवार को यह परिवार ग्राम सुरई के पास झोलियापुर में घूमने पहुंचा था, जहां पानी के तेज बहाव में परिवार के चार सदस्य बह गए। राहत की बात यह रही कि एक पुत्र को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन माता-पिता और एक छोटे बच्चे की तलाश अभी जारी है।

हादसे में बहने वालों की पहचान अताउर रहमान (40), उनकी पत्नी श्रीमती रेहत (35) और ढाई वर्षीय पुत्र ओरान के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। मौके पर बुधनी के एसडीएम और एसडीओपी स्वयं उपस्थित हैं और हालात पर निगरानी रखे हुए हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, परिवार झोलियापुर के जल क्षेत्र में पिकनिक मनाने पहुंचा था, लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। रेस्क्यू टीम गोताखोरों की मदद से नदी के आसपास तलाशी अभियान चला रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले जलक्षेत्रों में सावधानी बरतें और बिना सुरक्षा के प्रवेश न करें।

Related to this topic: