Breaking News
  • महाकाल मंदिर में 142 करोड़ रुपए की आय, पिछले वर्ष की तुलना में 27 करोड़ अधिक आया दान
  • सीएम योगी का बड़ा फैसला: बेसमेंट में कोचिंग-कमर्शियल एक्टिविटी पर पूरी तरह रोक
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो के दो गोल, पुर्तगाल ने दर्ज की एकतरफा जीत

होम > विदेश

वेनेज़ुएला की एक्टिंग राष्ट्रपति का भारत दौरा

वेनेज़ुएला की एक्टिंग राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज 3 से 7 जून तक भारत दौरे पर, जानिए क्या होगा एजेंडा

वेनेज़ुएला की एक्टिंग राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज 3 से 7 जून तक भारत दौरे पर रहेंगी। MEA ने बताया कि उनके साथ कई मंत्री भी होंगे। जानिए इस दौरे का महत्व।


वेनेज़ुएला की एक्टिंग राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज 3 से 7 जून तक भारत दौरे पर जानिए क्या होगा एजेंडा

नई दिल्ली। वेनेज़ुएला की एक्टिंग राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज 3 जून से 7 जून तक भारत के कार्यकरी दौरे पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रंधीर जयस्वाल ने मंगलवार को आयोजित प्रेस ब्रिफिंग में यह जानकारी दी। इस दौरे के दौरान डेलसी रोड्रिग्ज के साथ विदेश, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार और परिवहन मंत्री सहित कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल होंगे।

दरअसल, डेलसी रोड्रिग्ज को पहले 1 जून को अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स अलायंस समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाला था, लेकिन इस समिट को स्थगित कर दिया गया था। अब वे 5 दिन के दौरे पर भारत आ रही हैं। यह उनका छठा भारत दौरा होगा। इससे पहले वे 2015 में विदेश मंत्री के रूप में और 2019, 2023, 2024 और 2025 में उपराष्ट्रपति के रूप में भारत आ चुकी हैं।

भारत-वेनेज़ुएला संबंधों का क्या है एजेंडा?

रंधीर जयस्वाल ने बताया कि इस दौरे के दौरान डेलसी रोड्रिग्ज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस वार्ता में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा होगी। जयस्वाल ने यह भी बताया कि भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने वेनेज़ुएला के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश किया है और वे अपने निवेश को और बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

क्यों खास है यह दौरा?

भारत और वेनेज़ुएला के बीच गर्मजोशी भरे संबंध रहे हैं। दोनों देश अंतरराष्ट्रीय, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर समान विचार रखते हैं। 2024 में दोनों देशों ने कूटनीतिक संबंध स्थापित होने के 65 वर्ष मनाए। कराकस और नई दिल्ली में 4 दशकों से अधिक समय से दूतावास काम कर रहे हैं। इस दौरे से दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है।

Related to this topic: