Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > विदेश

US-Iran War Ends: Trump-Pezeshkian Peace Deal

अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म: ट्रम्प और पजशकियान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, जाने समझौते में क्या-क्या शामिल

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य टकराव समाप्त हुआ, दोनों देशों ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर भी सहमति बनी।


अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म ट्रम्प और पजशकियान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर जाने समझौते में क्या-क्या शामिल

AI इमेज |

अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों से जारी सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दोनों देशों ने युद्ध समाप्त करने के लिए एक अंतरिम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दस्तावेज को मंजूरी दी।

समझौते के लागू होने के साथ ही युद्धविराम प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी है।

वर्साय पैलेस में हुआ ऐतिहासिक समझौता

फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी मौजूद रहे।ट्रम्प के हस्ताक्षर के कुछ समय बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने तेहरान से डिजिटल हस्ताक्षर कर समझौते को अंतिम रूप दिया। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे समझौता प्रभावी हो गया।

समझौते में क्या-क्या शामिल

लीक हुए मसौदे और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार दोनों देशों के बीच 14 प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है। इनमें शामिल हैं:

  • युद्धविराम और सैन्य कार्रवाई रोकना

  • होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना

  • नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करना

  • तेल निर्यात को सामान्य करना

  • प्रतिबंधों में संभावित राहत

  • जमे हुए फंड पर आगे चर्चा

  • परमाणु कार्यक्रम को लेकर नई वार्ता शुरू करना

  • क्षेत्रीय स्थिरता के लिए संयुक्त प्रयास

ट्रम्प बोले- लक्ष्य पूरा हुआ

समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उनका उद्देश्य युद्ध समाप्त करना, होर्मुज स्ट्रेट को खोलना और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने अपने रणनीतिक लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि ईरान समझौते का उल्लंघन करता है तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

 

Related to this topic: