Breaking News
  • 51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल
  • डिजिटल अरेस्ट घोटाले में सीबीआई की 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी
  • भारत की अध्यक्षता में गुरुग्राम में BRICS ऊर्जा मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक
  • अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता

होम > देश

देश में मौसम का डबल अटैक!

देश में मौसम का डबल अटैक! कहीं बारिश से सड़कें दरिया बनीं, कहीं 44°C की झुलसाती गर्मी; MP-गुजरात में मानसून की एंट्री

भारत में मौसम ने दिखाए दो रूप। कई राज्यों में तेज बारिश के कारण जलभराव, वहीं कुछ में गर्मी से लोग बेहाल। MP और गुजरात में मानसून ने दी दस्तक।


देश में मौसम का डबल अटैक कहीं बारिश से सड़कें दरिया बनीं कहीं 44°c की झुलसाती गर्मी mp-गुजरात में मानसून की एंट्री

देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून बारिश और तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित है, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश और गुजरात में आखिरकार 9 दिन की देरी से मानसून ने दस्तक दे दी है।

राजस्थान में बारिश से सड़कें बनीं तालाब

राजस्थान के सीकर और चूरू में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से बाइक और कारें फंस गईं। कई निचले इलाकों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

यूपी में आंधी का कहर, पोल गिरने से कारें क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज आंधी के चलते सड़क किनारे खड़ी कारों पर बिजली का पोल गिर गया। हादसे में दो कारों का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार रात तेज हवाओं और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हिमाचल में बादल फटा, नाले में आई बाढ़

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बादल फटने से काचरंग नाला उफान पर आ गया। अचानक आई बाढ़ से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

मुंबई में जलभराव और दीवार गिरने की घटना

मुंबई में लगातार बारिश के कारण अंधेरी सब-वे में पानी भर गया, जिसके चलते उसे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। वहीं विक्रोली वेस्ट में एक रिहायशी इमारत के पास बनी दीवार गिर गई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने से वाहनों को नुकसान पहुंचा।

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से एक की मौत

अरुणाचल प्रदेश के कीयी पन्योर जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। 18 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।

मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही देश के 22 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है।

जुलाई-अगस्त में भी रह सकती है उमस

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष सुपर अल नीनो के प्रभाव के कारण बारिश का वितरण असमान रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, जबकि कई इलाकों में लंबे ब्रेक देखने को मिल सकते हैं। जुलाई और अगस्त में भी उमस और गर्मी का असर बना रहने की संभावना जताई गई है।

5 राज्यों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान

बारिश के बीच भी कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है।

  • उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 44.2°C दर्ज किया गया।

  • प्रयागराज में 43.4°C तापमान रहा।

  • राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 42.5°C पहुंचा।

  • मध्य प्रदेश के खजुराहो में 41.2°C दर्ज किया गया।

  • बिहार की राजधानी पटना में तापमान 40.6°C रहा।

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद कर दिए गए हैं।

अगले 48 घंटे अहम

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में हीटवेव का असर जारी रह सकता है।

Related to this topic: