Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > देश

Bengal Violence Firing TMC Office Attack

नतीजों के बाद बंगाल में बवाल: संदेशखाली में फायरिंग,5 घायल ,क्या है पूरा मामला?

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा तेज, संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग में 5 घायल। कोलकाता में TMC ऑफिस पर बुलडोजर चला, जानें पूरा मामला।


नतीजों के बाद बंगाल में बवाल संदेशखाली में फायरिंग5 घायल क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। संदेशखालीके बामनघेरी इलाके में गश्त कर रहे सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई, जिसमें 5 जवान घायल हो गए। उधर कोलकता में भी हिंसा भड़क उठी, जहां भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया। लगातार हो रही घटनाओं ने राज्य में तनाव का माहौल बना दिया है।

संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग

बामनघेरी इलाके में गश्त के दौरान अचानक उपद्रवियों ने पुलिस और केंद्रीय बलों को निशाना बनाया।इस हमले में एक थाना प्रभारी, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया।जांच के दौरान घटनास्थल से बम से भरा एक बैग भी बरामद हुआ है, जिससे स्थिति की गंभीरता और बढ़ गई है।

कोलकाता में TMC ऑफिस पर बुलडोजर

TMC के दफ्तरों को भी निशाना बनाया गया।न्यू मार्केट इलाके में भीड़ ने पार्टी ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया। इस दौरान आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाया गया।राज्य के अन्य हिस्सों में भी हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। जगतबल्लभपुर में TMC कार्यालय में आग लगा दी गई, जबकि आमतला में पार्टी नेताओं के दफ्तर पर पथराव हुआ। हावड़ा, सिलीगुड़ी और बहरामपुर समेत कई जिलों में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें हैं।स्थिति को देखते हुए कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

 

Related to this topic: