MP Weather Today cold wave grips Madhya Pradesh

Cold Wave in MP: मध्य प्रदेश में बारिश थमते ही बढ़ी ठंड; गिरवर 8.4 और भोपाल 9 डिग्री पर, कैसे रहेंगे आने वाले दिन

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड बढ़ गई है। शाजापुर का गिरवर 8.4 डिग्री पर सबसे ठंडा रहा, भोपाल 9 डिग्री के साथ दूसरे नंबर है। अगले तीन दिन में पारा 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है।

By : संजय चतुर्वेदी
Cold Wave in MP: मध्य प्रदेश में बारिश थमते ही बढ़ी ठंड; गिरवर 8.4 और भोपाल 9 डिग्री पर, कैसे रहेंगे आने वाले दिन

MP Cold Wave Alert

भोपाल। मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान अकवान के चलते हुई बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर से आ रही ठंड हवाओं का असर अब प्रदेश में बढ़ती ठंड के रूप में दिखने लगा है। प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। बीते दिन शाजापुर जिले का गिरवर 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, राजधानी भोपाल में भी ठंड अचानक बढ़ गई है। यहां एक ही रात में पारा 3.4 डिग्री लुढ़ककर 9 डिग्री पर पहुंच गया।

भोपाल में पारा 12 से 9 पर आया

भोपाल में इससे पहले न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब गिरकर 9 डिग्री पर आ गया है। गिरवर के बाद भोपाल प्रदेश में सबसे ठंडे इलाकों में रहा। सुबह और रात का समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

इंदौर और जबलपुर में भी बढ़ी ठिठुरन

मध्य प्रदेश में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके चलते कई शहरों में भी तापमान तेजी से नीचे आया है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री और इंदौर में 13.2 डिग्री रहा। दमोह में 9.2 डिग्री, कटनी के करौंदी में 10.2 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा में 10.6 डिग्री और रायसेन-रीवा में 11 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

तीन दिन की बारिश के बाद लौटी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन दिनों तक चक्रवात अकवान और ट्रफ के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हुई थी। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश के कारण रात का तापमान बढ़ गया था। अब बारिश का दौर थम चुका है और मौसम साफ होने के साथ उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगी हैं। इसी वजह से रात में ठंड बढ़ गई है।

अगले तीन दिन में और गिरेगा पारा

भोपाल मौसम केंद्र का अनु्मान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। इससे प्रदेश के ज्यादातर  शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। दिन में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को दिन के समय भी सर्दी महसूस होगी।

संबंधित सामग्री

महंगाई : पैकिंग में कीमत वही, घटता वजन!पैकिंग के खेल में कैसे कट रही आपकी जेब…

महंगाई : पैकिंग में कीमत वही, घटता वजन!पैकिंग के खेल में कैसे कट रही आपकी जेब…

कंपनियां कीमत बढ़ाए बिना पैकेट का वजन घटा रही हैं। बिस्कुट से लेकर खाद्य तेल तक यह चलन दिख रहा है और उपभोक्ता को कीमत के साथ मात्रा भी जांचनी होगी।

Nov 25, 2026
सोमवार की गिरावट के बाद क्या आज लौटेगी बाजार में रौनक? जानिए GIFT Nifty में तेजी के क्या है मायने

सोमवार की गिरावट के बाद क्या आज लौटेगी बाजार में रौनक? जानिए GIFT Nifty में तेजी के क्या है मायने

सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद GIFT Nifty करीब 260 अंक के प्रीमियम पर है। क्या आज बाजार संभल पाएगा, या अमेरिकी टेक शेयरों की कमजोरी खेल बिगाड़ेगी।

Nov 25, 2026
आप या एनडीए : पंजाब में किसकी सरकार? 2027 की चुनावी तैयारी और आप सरकार के खिलाफ आक्रोश

आप या एनडीए : पंजाब में किसकी सरकार? 2027 की चुनावी तैयारी और आप सरकार के खिलाफ आक्रोश

पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले आप सरकार पर नशे, कानून-व्यवस्था और दल-बदल का दबाव है। भाजपा-अकाली गठबंधन की कवायद और कांग्रेस की खींचतान से मुकाबला त्रिकोणीय होने के संकेत हैं।

Nov 25, 2026
पुतिन की बढ़ती अहमियत की क्या है वजह? एपेक में ट्रंप-शी के साथ बैठक, एशिया-प्रशांत में रूस का व्यापार बढ़ा

पुतिन की बढ़ती अहमियत की क्या है वजह? एपेक में ट्रंप-शी के साथ बैठक, एशिया-प्रशांत में रूस का व्यापार बढ़ा

चीन के शेनजेन में एपेक बैठक के दौरान पुतिन, ट्रंप और शी जिनपिंग एक मंच पर दिखे। 2026 के शुरुआती आठ महीनों में एशिया-प्रशांत से रूस का व्यापार करीब एक तिहाई बढ़ा। जानिए पुतिन की बढ़ती अहमियत की वजहें।

Nov 25, 2026
यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवार, कांग्रेस के दावे वाली 2 सीटें भी शामिल

यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवार, कांग्रेस के दावे वाली 2 सीटें भी शामिल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इनमें से चार सीटें बेहट, सहारनपुर, कैराना और अमरोहा पश्चिमी यूपी की हैं।

Nov 24, 2026