उमेश चतुर्वेदी
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी एपेक की चीन के शहर सेनजेन में हुई शिखर बैठक वैश्विक परिघटना तो है ही, लेकिन इस बैठक के हिस्से एक और खासियत जुड़ गई है। इस दौरान तीन शीर्ष आर्थिक और सामरिक शक्तियों यानी अमेरिका, चीन और रूस के शिखर नेतृत्व का एक साथ आना भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन यह बैठक एक और कारण से खास बन गई। यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका की आंख की किरकिरी रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन की और इस बार सबका ध्यान रहा। पुतिन से चीन की नजदीकी तो पहले से ही है, लेकिन इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी उनके साथ सहज दिखने और होने का प्रयास करते नजर आए। इसे पुतिन को आक्रामक विदेश नीति की सफलता के तौर पर देखा जाना स्वाभाविक है।
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के कुछ महीने पहले तक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रूसी कच्चे तेल के आयात को लेकर भारत और चीन को धमकाते रहे। उन्होंने दोनों देशों के खिलाफ टैरिफ युद्ध भी छेड़ दिया। इससे चीन का अमेरिकी निर्यात घटा। चीन भले ही खुलकर स्वीकार न कर रहा हो, लेकिन अमेरिकी टैरिफ हमले के बाद चीन की फैक्टरियों के माल की मांग घट गई है। इसकी वजह से उन्हें अपना उत्पादन घटाना पड़ा। जिसके चलते चीन में बेरोजगारी भी बढ़ी है। अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने को लेकर वैश्विक दबाव बनाने की कोशिश जारी रखी। इसके बावजूद चीन ने रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखा। चीन अपने कुल कच्चे तेल की आपूर्ति का करीब 21.5 प्रतिशत हिस्सा रूस से ही मंगाता है। परिमाण के हिसाब से देखें तो यह आयात करीब 16 लाख से 24 लाख बैरल तक रोजाना रहा है। चूंकि वैश्विक तेल बाजार के लिहाज से रूसी कच्चा तेल सस्ता है, लिहाजा सिर्फ चीन
ही नहीं, भारत ने भी वहां से तेल का आयात जारी रखा।
तेल की कीमतों पर ओपेक देश नियंत्रण रखते हैं। लेकिन रूस इस नियंत्रण से खुद को बाहर रखे हुए है। चूंकि यूक्रेन से युद्ध के चलते रूस पर आर्थिक दवाव बना हुआ है। ऐसे में रूस को आर्थिक जरूरतों के लिए अपने तेल को वैश्विक बाजार की तुलना में सस्ती दरों पर आपूर्ति करना ही था। रूस के मुकाबले में खड़े यूक्रेन को जहां ब्रिटेन, फ्रांस और नीदरलैंड खुलकर हथियार और आर्थिक सहयोग दे रहे हैं, वहीं जर्मनी आर्थिक सहयोग जारी रखे हुए है। दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और हथियार निर्यातकों से मिल रहे सहयोग की बदौलत ही यूक्रेन की सेनाएं दुनिया के दूसरे नंबर की सैनिक ताकत रूस का मुकाबला कर पा रहा है। इस लिहाज से देखें तो पुतिन परोक्ष रूप से पूरे यूरोप का मुकाबला कर रहे हैं। यूक्रेन को अमेरिका का भी सहयोग रहा है। लेकिन वही अमेरिका अगर पुतिन के साथ शेनजेन में मंच साझा करने को मजबूर हुआ है तो निश्चित रूप से इससे पुतिन की ताकत और अहमियत का संकेत मिलता है।
नवंबर के पहले हफ्ते में हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का सुर बदला नजर आ रहा है। जिस रूसी राष्ट्रपति को कभी वे झुकाने की कोशिश करते थे, जिस रूस से तेल आयात करने वाले देशों के टूप धमकाते रहते थे, उसी रूस के राष्ट्रपति के साथ वे गलबहियां करते दिख रहे हैं। वैश्विक कूटनीति के जानकार भी मान रहे हैं कि चीन और अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व के साथ पुतिन की सीधी बातचीत और एशियाई बाजारों में रूस के बढ़ता व्यापार पुतिन के कूटनीतिक प्रभाव का विस्तार है। इसका यह मतलब नहीं है कि यूक्रेन संकट और वैश्विक शक्ति संतुलन की चुनौतियां खत्म हो गई है।
चीन के शेनजेन में आयोजित अपेक शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सक्रियता और वैश्विक नेताओं के साथ उनकी बैठकों को लेकर वैश्विक मंच पर उनकी भूमिका को लेकर नई चचर्चाएं भी उनकी अहमियत को ही दर्शाती हैं। बीबीसी और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोटों के मुताबिक, शेनजेन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के चीच हुई त्रिपक्षीय बैठक बड़ी कूटनीतिक घटनाक्रम है। इन रिपोटों के मुताबिक, रूस को फिर से प्रमुख महाशक्तियों के समूह में शामिल करने की ट्रंप की कोशिश और पुतिन को अपना 'दोस्त' बताने से रूस को अलग-थलग करने की कोशिशें एक तरह से ध्वस्त हो गई हैं। इस बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक सुरक्षा को लेकर तीनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। चीन के आधिकारिक बयानों के अनुसार, इस बैठक में तीनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों का समर्थन करने, ईंधन की आपूर्ति बढ़ाने और परमाणु हथियारों से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई।
वैश्विक स्तर पर पुतिन की स्वीकार्यता और महत्ता स्थापित करने के पीछे एशिया प्रशांत क्षेत्र में रूस का बढ़ता व्यापार भी एक बड़ा कारण बनकर उभरा है। अभी हाल ही में पुतिन ने कुछ बयान दिए थे, जिनके अनुसार वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में एशिया प्रश्शांत देशों के साथ रूस के व्यापार में करीब एक तिहाई की बढ़त हुई है। ऊर्जा, अनाज और उर्वरकों की आपूर्ति के जरिए रूस स्वयं को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में खाद्य और ऊजर्जा सुरक्षा के अहम स्तंभ के रूप में पेश कर रहा है। बेशक भारत और रूस पारंपरिक दोस्त है। लेकिन पुतिन की निगाह भारत के विशाल मध्यवर्ग केंद्रित बाजार पर है। इसके साथ यूरेशिया के बाजारों में भी अमेरिका और यूरोप के देशों की तरह आक्रामक घुसपैठ करने की कोशिश में हैं।
पुतिन चाहते हैं कि अमेरिका और पश्चिमी यूरोप के देशों के माल की तरह यूरोप और एशिया के साथ ही भारत के बाजारों में रूस का माल भी जमकर पहुंचे। पुतिन चाहते हैं कि रूस का भारत समेत यूरोप, मध्य एशिया और भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता हो और रूसी सामानों की इन देशों के बड़े बाजारों तक पहुंच हो। हालांकि जर्नल ऑफ डेमोक्रेसी जैसे कुछ राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पुतिन की विदेश नीति और आक्रामक कारोबारी रुख के पीछे घरेलू सत्ता को सुरक्षित रखना और पश्चिमी प्रभाव को संतुलित करना है। इसके जरिए वे अपनी सत्ता पर पकड़ बनाए रखना चाहते हैं। रूस और पुतिन को लेकर ट्रंप की सोच में आ रहे बदलाव और वैश्विक मंचों पर पुतिन को अहमियत देने की एक वजह उन्हें अमेरिका में घरेलू मोर्चे पर खुद को प्रभावी दिखाने की कोशिश भी मानी जा रही है। वे अमेरिकी जनता को दिखाना चाहते हैं कि वैश्विक शांति और अमेरिकी कारोवार को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के बड़े देशों से हाथ मिला रहे हैं। कह सकते हैं कि इन सारी वजहों की वजह से पुतिन इन दिनों पश्चिम की नजर में ज्यादा अहम हो गए हैं। इसका फायदा भी वे बखूबी उठाना चाहेंगे। यूक्रेन से युद्ध रोकने को लेकर वे वैश्विक स्तर पर बातचीत भी कर रहे हैं और दूसरी तरफ कीव पर अंधाधुंध हमला करके यूरोप और अमेरिका को अपनी ताकत और महत्व का अहसास भी करा रहे हैं।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)