Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > मनोरंजन

Priyanka Chopra Serves at Golden Temple Video

अमृतसर स्वर्ण मंदिर में प्रियंका चोपड़ा ने की सेवा, बर्तन धोते दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवा की। वहां बर्तन धोते उनका वीडियो वायरल हुआ। फैंस ने उनकी सादगी और जड़ों से जुड़े रहने की सराहना की।


अमृतसर स्वर्ण मंदिर में प्रियंका चोपड़ा ने की सेवा बर्तन धोते दिखीं एक्ट्रेस

Priyanka chopra in Swarn Mandir |

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पंजाब दौरे पर हैं और अमृतसर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और सेवा में हिस्सा लिया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंगर हॉल में बर्तन साफ करती दिख रही हैं।

स्वर्ण मंदिर में सेवा करती दिखीं प्रियंका

दरअसल, अमृतसर के श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) से प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अन्य महिलाओं के साथ बैठकर लंगर के बर्तन साफ करती नजर आ रही हैं, जिसे सेवा का हिस्सा माना जाता है।

सादगी भरे अंदाज ने खींचा ध्यान

इस दौरान प्रियंका ने सिंपल बेबी पिंक इंडियन आउटफिट पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था। उनका यह सादगी भरा रूप फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। प्रियंका के इस वीडियो पर यूजर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने उनकी जड़ों से जुड़े रहने और सेवा भावना की तारीफ की है।

अमृतसर के खाने का भी लिया स्वाद

प्रियंका ने अपने अमृतसर दौरे की झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। उन्होंने छोले-कुलचे का आनंद लेते हुए फोटो पोस्ट की और इसे खास पल बताया।

एयरपोर्ट पर फैंस के साथ दिखीं

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर भी देखा गया। कार में बैठने से पहले उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई, जिसे लोगों ने पसंद किया।

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी करती नजर आ सकती हैं। इसके अलावा ‘कृष 4’ को लेकर भी उनका नाम सामने आ रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Related to this topic: