Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > बिजनेस

Sensex Jumps 500 Points, Nifty Crosses 25,700 | Ma

शेयर मार्केट में होली से पहले बहार: सेंसेक्स 83,300 के पार पहुंचा, निफ्टी 25,700 के ऊपर

सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 83,300 पार, निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी। IDFC फर्स्ट बैंक 20% टूटा, क्लीनमैक्स एनवायरो का IPO खुला


शेयर मार्केट में होली से पहले बहार सेंसेक्स 83300 के पार पहुंचा निफ्टी 25700 के ऊपर

सोमवार, 23 फरवरी को शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। घरेलू बाजार में सुबह से ही खरीदारी का माहौल दिखा। सेंसेक्स करीब 500 अंकों की छलांग लगाकर 83,300 के स्तर के पार निकल गया, वहीं निफ्टी भी 150 अंकों की तेजी के साथ 25,700 के ऊपर ट्रेड करता नजर आया.बाजार में खासतौर पर ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे इंडेक्स को सपोर्ट मिला।

बैंकिंग और ऑटो सेक्टर बने सहारा

आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में चुनिंदा खरीदारी दिखी। सरकारी बैंकों के साथ कुछ प्राइवेट बैंक शेयरों में भी हलचल रही। ऑटो सेक्टर में भी निवेशकों का भरोसा नजर आया, जिससे सेक्टरल इंडेक्स हरे निशान में रहा। IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर 20% गिरे हालांकि बाजार की तेजी के बीच IDFC First Bank के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बैंक का शेयर करीब 20% टूटकर 67 रुपए तक आ गया। 

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में भी आज पॉजिटिव रुख देखने को मिला.जापान का निक्केई एम्परर्स बर्थडे की वजह से बंद रहा।दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.16% चढ़कर 5,875 पर कारोबार करता दिखा.हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.02% की तेजी के साथ 26,946 पर पहुंच गया.चीन का शंघाई कंपोजिट 14 फरवरी से बंद है.

🇺🇸 अमेरिकी बाजारों से मिला सपोर्ट

20 फरवरी को अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए. डाउ जोंस 230 अंक चढ़कर 49,625 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट में 0.90% की तेजी रही. S&P 500 इंडेक्स 0.69% चढ़कर 6,909 पर बंद हुआ

FII की बिकवाली, DII की खरीद जारी

विदेशी निवेशकों (FII) ने 19 फरवरी को करीब 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,637 करोड़ रुपए की खरीदारी की.फरवरी में अब तक FII करीब 2,011 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं, जबकि DII ने 14,111 करोड़ रुपए का निवेश किया है। जनवरी 2026 में FII की बिकवाली 41,435 करोड़ रुपए रही थी।

पिछले सत्र का हाल

शुक्रवार को सेंसेक्स 316 अंक की तेजी के साथ 82,814 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 117 अंक चढ़कर 25,571 पर बंद हुआ। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स करीब 0.2% मजबूत हुआ है। आज की तेजी से साफ है कि बाजार में अभी घरेलू निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। हालांकि, बैंकिंग सेक्टर में चुनिंदा खबरें शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव ला सकती हैं, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

Related to this topic: