sensex Nifty closing bell 4th Day Rally

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market Jumps Rally

बिजनेस। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे दिन जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स 1225.07 अंक पर उछलकर 76917.85 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 370.05 अंक की बढ़त के साथ 23810.85 के स्तर पर पहुंच गया। दोनों सूचकांक करीब 2 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेश निवेश की वापसी ने बाजार को सहारा दिया।

चार दिन में सेंसेक्स 5 प्रतिशत चढ़ा

सोमवार को भी बाजार में दमदार उछाल आया था। उन दिन सेंसेक्स 1233.25 अंक और निफ्टी 387.70 अंक चढ़ा था। चार कारोबारी दिनों में सेंसेक्स कुल 3671.82 अंक यानी 5 फीसदी ऊपर जा चुका है। निफ्टी में इस दौरान 1112 अंक यानी 4.89 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। सोमवार को विदेश संस्थागत निवेशकों ने 3114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। ग्लोबल तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी बढ़कर 105.6 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सभी व्यापक बाजार सूचकांक हरे निशान में रहे।

बाजार में तेजी की छह बड़ी वजहें

बाजार की इस रैली के पीछे छह कारण गिनाए जा रहे हैं जो इस प्रकार हैं-

एलटीसीजी कर (LTCG Tax) में बदलाव की बढ़ती उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को राहत मिली और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड भी नीचे आई।
एआई ट्रेड में आई गिरावट के बाद निवेशक दूसरे सेक्टरों की तरफ मुड़े।
FII की लगातार खरीद जारी रही। सोमवार को ही विदेशी निवेशकों ने 3114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
रुपये में मजबूती आई, जिससे बाजार की धारणा को सहारा मिला।
वैल्यू बाइंग यानी अच्छे शेयरों में सस्ते भाव पर खरीदारी भी चलती रही। इसके साथ दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों ने घरेलू ग्रोथ की उम्मीद बढ़ाई।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026