SwadeshSwadesh

बंगाल में ममता सरकार को एक और झटका, खेल मंत्री लक्ष्मी रतन ने दिया इस्तीफा

Update: 2021-01-05 12:44 GMT

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में तूफान नहीं थम रहा है। एक के एक नेता मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे है। शुभेंदु अधिकारी के बाद अब ममता सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।  खेल मंत्री पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने बताया की आज मंगलवार को उन्होंने अपना इस्तीफा सीएम को भेज दिया।जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार भी कर लिया है।  

बताया जा रहा हैं की मंत्रिमंडल पद से इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने हावड़ा जिले के तृणमूल अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।  सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है की वह सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहते है, इसलिए मंत्रिमंडल और जिला अध्यक्ष दोनों पदों से इस्तीफा दिया है। वहीँ दूसरी ओर कुछ राजनीतिक जानकारों का मानना है की वह शुभेंदु अधिकारी की राह पर चलते हुए जल्द भाजपा में भी शामिल हो सकते है। 

दरअसल, राजनीति से दूरी बनाने संबंधी दावे पर इसलिए विश्वास नहीं किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अब तक उत्तर हावड़ा से विधायक पद नहीं छोड़ा है।  साथ ही स्पष्ट किया है कि वह कार्यकाल पूरा होने तक विधायक बने रहेंगे।




Tags:    

Similar News