आज का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-05-31 00:30 GMT

Rashifal 31 May 2025: आज यानी 31 मई को शनिवार का दिन है। करियर, प्यार, स्वास्थ्य और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि(Aries)

आज यानी 31 मई शनिवार का दिन फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृध्दि होगी। मुश्किल समय में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। कुछ निजी मामलों को उजागर करने से बचें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। किसी से वाद - विवाद में करने से बचें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनुभवी लोगों से सलाह लेना होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोग नई तकनीक का प्रयोग करके बिजनेस को नई ऊचाईयों में पहुंचा सकते हैं। किसी नई काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी से पैसा उधार लिया था तो वापस देने का सही समय है। निवेश संबंधी मामले में थोड़ा सोच समझ लें।

मिथुन राशि (Gemini)

31 मई यानी शनिवार को मिथुन जातक वालों के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। समय को ध्यान में रखकर काम को पूरा करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा जिससे मन में प्रसन्नता होगी।

कर्क राशि (Cancer)

31 मई शनिवार के दिन कर्क राशि वालों को बहुत सावधानी बरतनी होगी। खर्च बढ़ने की के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी तैयारियों को तेज करना होगा। दूसरे के काम में अड़चन करने से बचना होगा। आपकी विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सभी 12 राशियों में से एक सिंह राशि भी है, जिन्हें आज यानी 31 मई के दिन लापरवाही दिखाने से बचना होगा। बिजनेस में मित्रों की मदद ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याएं दूर होगीं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन बेहतर रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी शनिवार के दिन कन्या जातक के लोगों के पद प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा काम करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके प्रयास से बॉस खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से बिगड़े हुए काम बनेंगे।

तुला राशि(Libra)

31 मई यानी शनिवार को तुला राशि वालों का दिन तुलानात्मक रूप से अच्छा रहेगा। घर परिवार में आपका पद और प्रतिष्ठा की वृद्धि होने के संकेत है। जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देंगे। ऑफिस में आपके कामों से बॉस खुश होंगे जिससे आपको प्रमोशन मिल सकता है हालांकि यह बात आपके विरोधियों को पसंद नहीं आएगी वह आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाना होगा। अपने खानपान में सुधार करें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। आपकी बातों से कई लोगों को समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ जी रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कानूनी कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius)

बात करें धनु राशि वालों की तो आज यानी शनिवार 31 मई का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। धैर्य के साथ काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। घर परिवार के लोगों को उलझनों से बचाना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जिससे बड़ा पद मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

31 मई शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। सूझ - बूझ के साथ काम करेंगे तो बेहतर परिणाम आएंगे। स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं को नजरअंदाज न करें अन्यथा कोई बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। युवा वर्ग को खुशखबरी सुनने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिजनों के सेहत की चिंता सता सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार या व्यवसाय करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। लव लाइफ जी रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा।

मीन राशि(Pisces)

आज यानी 31 मई शनिवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। परिवार के बड़े लोगों को आशीर्वाद मिलेगा। भावुकता में लिए गए फैसले को लेकर पछताना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किसी पूराने मित्र से मिलने का सौभाग्य मिलेगा।

Tags:    

Similar News