आज का राशिफल: मकर मीन सहित इन 5 राशि के लोगों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Horoscope 29 June 2025: 29 जून को रविवार का दिन है। इस दिन ग्रहों की चाल किसी राशि के पक्ष में जाएगी तो किसी के विरोध में। ऐसे ही मकर, मीन सहित कुल 5 राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन फलदायी रहेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 29 जून रविवार का दिन मेष राशि के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर होगी। ज़मीन जयदाद से जुडे में में आपको फायदा हो सकता है। जो भी काम करेंगे सफालता हासिल होगी। दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा। सेहत से जुड़े मामले आपका दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
29 जून रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए ठीक - ठाक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा। रविवार के दिन आपका खर्च बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ेगा, मन में उदासी रहेगी। वैवाहिक जीवन में अधिक ध्यान दें। विद्यार्थियों को मित्रों के साथ कहीं धूमने जाने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 29 जून रविवार का दिन मिथुन राशि के लिए बजट के मामले में अच्छा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान होने की संभावना है। ऑफिस में कोई विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। आपका डूबा हुआ धन मिलने में समस्या आएगी। आपको अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। युवा जातक किसी विवाद में पढ़ने से बचें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ उतार - चढ़ाव देखने को मिलेंगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलने से फायदा होगा। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद था तो वो बातचीत के जरिए दूर कर लें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 29 जून का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कन्या राशि (Virgo)
29 जून यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग भूलकर भी किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच चल रही खटपट भी दूप होगी।
तुला राशि(Libra)
29 जून का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करेंगे लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवा मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोग पार्टनर के साथ किसी रोमांचक जगह जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुक़सान हो सकता है। सेहत को लेकर भूलकर भी लपरवाही न बरतें अन्यथा कोई बड़ा रोग पकड़ सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बॉस से तारीफ़ सुनने को मिलेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें अन्यथा चोट लग सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। किसी भी बड़े मद में निवेश करने से बचें अन्यथा नुक़सान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लपरवाही बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगे, जिन्हें आराम से खत्म तक देंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को ऑफ़िस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 29 जून रविवार का दिन मकर राशि के लिए उत्तम रहेगा।आपको कोई नई प्रॉपर्टी मिलेगी जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को शुभ सूचना मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 29 जून 2025 का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई लिखाई से बाहर भटकने से बचना होगा। कोई संपत्ति खरीदने और बेचने का मन बना सकते हैं। जिन लोगों की अभी शादी नहीं हुई है उन्हें खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 29 जून का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपका लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत है। अपने सेहत का ध्यान ज़रूर रखें। परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर गहरा संवाद हो रहा है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी तीखी बहस हो सकती है। लव लाइफ जी रहे लोगों को थोड़ा संभलकर चलना चाहिए।