Stock Market Update: रेड सिग्नल में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में फिर भारी गिरावट

Update: 2025-07-25 05:53 GMT

Stock Market Updates 25 July 2025: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली। आज सुबह से ही शेयर बाजार में लाल रंग छाया रहा। वहां वैश्विक बाजार में इसके विपरित संकेत देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजार में बढ़त है। आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 288.41 अंक यानी 0.35 गिरावट के बाद करीब 81,895.76 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 108.90 अंक यानी 0.42 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,959.45 अंक पर खुला। 

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

शुक्रवार की सुबह बाजार में गिरावट दिखी। खबर लिखने के समय सुबह 11 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 561.30 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे गिरने के बाद करीब 81,622.87 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 190.10 अंक यानी 0.76 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,872.00 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

इन शेयर में दिख रही है तेजी

आज शुक्रवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर हैं और 23 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में से 9 में तेजी और 41 में गिरावट है। ICICI, SBI और एक्सिस बैंक के शेयर में तेजी है। वहीं, ऑटो और मेटल जैसे शेयर में गिरावट है। 

बीते दिन बाजार में थी भारी गिरावट 

बीते दिन 24 जुलाई गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार की शाम सेंसेक्स 542 अंक गिरने के बाद करीब 82,184 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 158 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 25,062 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 16 में तेजी और 34 में गिरावट दिख रही थी। 

Tags:    

Similar News