Kargil Vijay Diwas 2025: कारगिल युद्ध पर बनी हैं ये शानदार बॉलीवुड फिल्में, जिनमें दिखती है हमारे वीर योद्धाओं की शौर्यगाथा
Kargil Vijay Diwas 2025: 1999 में भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच कारगिल युद्ध हुआ था। यह युद्ध जम्मू-कश्मीर राज्य के कारगिल जिले में मई से जुलाई 1999 के बीच हुआ था। साल 1999 के शुरुआत में ही पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर हमारे भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ कर गए और कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया था। उसके बाद हमारे वीर युद्धाओं ने 84 दिन के बाद पुनः यहां तिरंगा लहरा दिया।
इस युद्ध को आज भले 26 साल हो गए हैं लेकिन सेनाओं के वीरता की कहानी आज भी याद की जाती है। यही कारण है कि इस युद्ध पर आधारित कई फिल्में बनी हैं जिन्हें देखकर हमारे वीर योद्धाओं की शौर्यगाथा का पता चलता है।
शेरशाह
कारगिल युद्ध में अपनी जान न्यौछावर करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह को खूब पसंद किया गया था। साल 2021 में इसे रिलीज किया गया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका निभाई थी। शेरशाह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है।
गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल
कारगिल युद्ध पर ही आधारित एक और फिल्म है जिसे गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल नाम दिया गया है। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना के वीरता को दिखाया गया है। जान्हवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है, उनका साथ दिया है पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी ने।
धूप
साल 2003 में रिलीज हुई धूप फिल्म भी कारगिल युद्ध पर ही आधारित है जिसमें संजय कपूर, गुल पनाग, ओम पुरी और रेवती जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले जवानों के परिवार की स्थिति को दिखाया गया है।
एल.ओ.सी. कारगिल
साल 2003 में ही एक और फिल्म रिलीज हुई थी जिसे एल.ओ.सी. कारगिल नाम दिया गया। यह फिल्म भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं।
लक्ष्य
साल 2004 में कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक घटनाओं पर ही आधारित एक और फिल्म आई लक्ष्य, हालांकि इसकी कहानी काल्पनिक है। फरहान अख्तर के निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरिगल की भूमिका में नजर आते हैं। उनके अलावा प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, ओम पुरी आदि कलाकारों ने काम किया है।