आज का राशिफल: जून महीने का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल
Horoscope 01 June 2025: 01 जून को रविवार का दिन है। इस दिन ग्रहों की चाल किसी राशि के पक्ष में जाएगी तो किसी के विरोध में। ऐसे में हम आपको बताएंगे आपके भाग्य का हाल साथ ही ये बताएंगे कि आज किन सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है...
मेष राशि(Aries)
आज यानी 01 जून का दिन मेष राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्याओं को नज़रअंदाज करने से बचना होगा, अन्यथा आपस में ही विवाद होने की संभावना है। ऑफिस में शत्रुओं से बचकर रहना होगा। आज अपने मित्रों से मदद की उम्मीद बिल्कुल न करें। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर होगी।
वृषभ राशि (Taurus)
01 जून रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ेंगे जिेससे मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को पैसा रूक सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के बॉस आपके काम से खुश होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफालता मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 01 जून रविवार का दिन मिथुन राशि के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कोई नया स्टार्टअप करने के बारे में सोच रहे हैं तो सही समय है। प्रेम में जी रहे लोगों को पार्टनर का साथ मिलेगा। नौकरी करने के लिए घर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता जी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार का दिन मिला जुला रहने वाला है। जो लोग पहली किसी रोग से पीड़ित थे उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा वो दोबारा उभर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी कारण से काम में मन नहीं लगेगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को तनाव पैदा हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 01 जून का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कन्या राशि (Virgo)
01 जून यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग भूलकर भी किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच चल रही खटपट भी दूप होगी।
तुला राशि(Libra)
01 जून का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से बचें नहीं तो मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। माता - पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें प्रसिध्दि मिलेगी। किसी बड़े काम में हाथ में अजमा सकता है। आय में वृध्दि होगी साथ ही व्यय भी बढ़ने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुक़सान हो सकता है। आपके साथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत्त लोगों को ट्रांसफर मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 01 जून रविवार का दिन मकर राशि के लिए ठीक ठाक रहेगा। घरेलू कामों पर पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य में कुछ दिनों से दिक्कत चल रही थी, अब राहत मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 01 जून 2025 रविवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा सवधान रहने की आश्यकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलेगा, जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा। अपने वाणी और व्यवहार में संयम में बरतना होगा।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 01 जून रविवार का दिन मीन राशि के लिए तनाव से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में कहीं, बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ जी रहे लोग जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपके मन में किसी वजह ने नाकारात्मक विचार आएंगे। परिवार में कोई समस्या आ सकती है। किसी मित्र के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।