आज का राशिफल: योगिनी एकादशी के दिन कैसा रहेगा सभी 12 का राशिफल? पढ़िए यहां…

Update: 2025-06-21 00:30 GMT

Rashifal 21 JUNE 2025: आज यानी 21 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसके साथ ही शनिवार का विशेष दिन भी है। आइए जानते हैं योगिनी एकादशी के दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

मेष राशि वाले आज यानी 21 जून शनिवार के दिन सावधान रहने की आवश्यकता है। दान - धर्म के कार्यों में रूचि रहेगी। आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा नहीं रहेगा। खर्च अधिक रहेगा। कोई काम होते होते रह जाएगा जिससे मन दुखी होगा। किसी से वादा किया था तो उसे जरूर पूरा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 21 जून शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों का अच्छा रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। किसी कारण वश कहीं दूसरे जगह जाना पड़ सकता है। बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज 21 जून के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए पद प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल जाने की योजना बना सकते हैं। युवाओं को पुरस्कार मिल सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

21 जून यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी से पैसा उधार लिए थे तो देने का सही समय है। युवा वर्ग मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई बात गुप्त रखेंगे तो आपके लिए अच्छी रहेगी। घर में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शनिवार 21 जून को सिंह राशि वाले खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस में चार चांद लगेंगे क्योंकि आपकी योजनाएं फलीभूत होगी। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह देंगे जो कि आगे चलकर खूब लाभदायक होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से ज्यादा खेलों में मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo)

21 जून यानी शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपकी संतान की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देगा होगा। किसी नए काम को शुरू करने का सही समय है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके खर्च बढ़ने से टेंशन होगी।

तुला राशि(Libra)

सभी 21 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज यानी 21 जून शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के सेहत की चिंता सता सकती है। कोई काम लंबे समय से अटका था तो वह पूरा होगा। वाहन को ध्यान से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक वालों को आज यानी 21 जून शनिवार के दिन वाद - विवाद में पड़ने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं को लाभ आपको मिलेगा। किसी से पैसा उधार सोच समझकर लें। आपकी कला कौशल में वृध्दि होगी। मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों की बात करें तो 21 जून शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके धन दौलत में बढ़ोत्तरी होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कपड़े और जेवरात खरीद सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा। भाई बहन के बीच प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

21 जून यानी शनिवार का दिन मकर जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। आपने किसी से धन उधार लिया था तो देने का सही समय है। किसी धार्मिक यात्रा में जाने का मौका मिलेगा। धर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना है। पिता जी को पेट की समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज 21 जून यानी शनिवार का दिन कुंभ जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदने व बेचने की योजना बना रहे थे, तो वो जल्द पूरा होगा। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी किसी रोमांटिक मूड में रहेंगे।

मीन राशि(Pisces)

अंत में अब बात करें मीन राशि की तो आज यानी 21 जून शनिवार का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ेगी। आय को बढ़ाने का प्रयास करना होगा। साझेदारी में व्यापार करेंगे तो सफलता मिलेगी। कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी का भरोसा आप आसनी से जीत सकते हैं।

Tags:    

Similar News