आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में मिेलेगी सफालता, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-07-08 00:30 GMT

Rashifal 08 July 2025, Horoscope Today: आज 08 जुलाई 2025 मंगलवार का दिन है। इस दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। बात करें नक्षत्र की तो ज्येष्ठा नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। आइए जानते हैं ये नक्षत्र किन राशियों के लिए फलीभूत होंगे…

 मेष राशि(Aries)

मंगलवार 8 जुलाई को मेष राशि वले लोगों को संपत्ति से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग अपने ग्राहकों के अनुसार प्रॉडक्ट में बदलाव कर सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा सचेत रहें। लव लाइफ में पार्टनर का व्यवहार बदला बदला सा लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोग सजगता दिखाकर पढ़ाई करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ जाति वाले लोग नए प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। शरीर कमजोर समझ में आएगा उसके लिए डॉक्टर के सलाह अवश्य लें। वर्कलोड अधिक रहेगी हालांकि आप फ्यूचर में इसका फायदा लेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास चरम पर होगा हालांकि इसका नुकसान भी झेलना पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

8 जुलाई को मिथुन जातक वाले लोग पैतृक संपत्ति के मामले में जुड़ेंगे। वर्कप्लेस में भी आपका सम्मान किया जाएगा। बॉस आपका काम को उदाहरण दूसरों को देंगे। आर्थिक दृष्टि से यह दिन आपके लिए बेहतर होगा। व्यापार और व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी चलेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों के मंगलवार यानी आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। बिजनेस में आपको सफलता हाथ लगेगी। वर्कलोड अधिक रहेगा लेकिन घबराएं नहीं धैर्य से काम ले आगे सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा अचानक तबियत बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को टीचर्स का संपूर्ण समर्थन मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

8 जुलाई को सिंह राशि वालों कानूनी मामला सुलझेगा। व्यापार में लाभ कम होने से आप परेशान रहेंगे। यदि आप ट्रैवलिंग कर रहे हैं तो सेहत खराब हो सकती है। विद्यार्थियों की भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं रहेगी। उनका पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगेगा।

कन्या राशि (Virgo)

मंगलवार को कन्या राशि वालों बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। मेहनत करके कार्य स्थल पर आप अपनी छवि बना सकते हैं। बात करें स्वास्थ्य की तो सिर दर्द, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हो सकती है।लव लाइफ में पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने की प्लैनिंग बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थी चार्ट बनाकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें और मेहनत करें।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 8 जुलाई मंगलवार का दिन तुला राशि वालों का अच्छा है। शेयर मार्केट में निवेश करने पर मुनाफा कमा सकते हैं। बिजनेसमैन के दिमाग में नये विचार आएंगे कुशल बुद्धिमता के चलते लाभ मिलने की पूर्ण संभावनाएं हैं। मन व्यथित होने पर दोस्तों के साथ दिल की बातें कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कल 12 राशियों में से एक राशि वृश्चिक भी है। मंगलवार को उनके रिसर्च वाले कामों में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस में ऑटोमोबाइल का प्रोजेक्ट ले तो अच्छा रहेगा। बात करें स्वास्थ्य की तो आज सेहत की स्थिति कुछ अच्छी नहीं रहेगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज के दिन प्रपोज कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों का 08 जुलाई 2024 का दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में नुकसान होने की संभावना बन रही है। ऑफिस में गलतियां करने से बचें। भाग दौड़ के कारण शरीर में थकान हो सकती है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ मनभेद के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मंगलवार को मकर राशि वाले लोगों के व्यवसाय में नुकसान होगा लेकिन धैर्य के साथ आगे बढ़े। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो साथी के साथ नोंक झोंक हो सकती है। अगर आप नौकरी खोज रहे तो सफलता मिलेगी। वर्क लोड अधिक होने पर इसे भार न समझते हुए खुशी खुशी पूरा करें। मोटापा की समस्या बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

 कुंभ जातक वाले लोगों की परेशानियां बढ़ थी जो कि अब दूर होगी। नौकरी कर रहा है लोगों को मन चाहे स्थान पर स्थानांतरण मिल सकता है। स्पोर्टस में टॉपर बनने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। सेहत का खास ध्यान रखें।

मीन राशि(Pisces) 

8 जुलाई मंगलवार को मीन राशि वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से बाहर का भोजन बिलकुल न करें। अपने पार्टनर को लेकर रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ भोलेनाथ की पूजा पाठ में उपस्थिति होगी। खेल में युवा करियर बनाने के लिए अच्छीआवश्यक मिलेंगे।

Tags:    

Similar News