SwadeshSwadesh

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी : 2022 में फटेगा परमाणु बम, 3 दिन अंधेरे में डूबेगी धरती

Update: 2021-11-25 14:58 GMT

वेबडेस्क। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने सदियों पहले  अपनी किताब 'लेस प्रोफेटीस' में कई भविष्यवाणियां की थीं। जिसमें उन्होंने आने वाले सालों में होने वाली मह्त्वपूर्ण घटनाओं और तबाही की जानकारी दी थी। हर साल उनकी करीब 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित होती है।  यहीं कारण है की पूरी दुनिया यकीन करती है।  इसी कड़ी में उन्होंने साल 2022 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की है, जोकि काफी डराने वाली है।  उन्होंने आगामी वर्ष में भीषण तबाही के संकेत दिए हैं।

परमाणु बम फटेगा-

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 में विनाशकारी परमाणु बम फटेगा, जिसका पृथ्वी की जलवायु पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।  सके साथ ही धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है। 

पृथ्वी को होगा नुकसान - 

नास्त्रेदमस के अनुसार साल 2022 में पृथ्वी को ऐस्टरॉइड के कारण बहुत बड़ा नुकसान होगा। एक बड़ी चट्टान समुद्र में गिरेगी, जिससे तेज लहरे उठेंगी जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी. समुद्र का पानी बढ़ने से भारी नुकसान पहुंच सकता है।  

अंधेरे में रहेगी दुनिया - 

नास्त्रेदमस ने अपनी अगली भविष्यवाणी में कहा है की 2022 में तीन दिन के लिए पूरी दुनिया अंधेरे में रहेगी।  उन्होंने लिखा की पतझड़ के समय पहाड़ों पर बर्फ गिर सकती है। इस दौरान कई देशों के बीच हो रहे युद्ध एक प्राकृतिक घटना के बाद खत्म हो जाएंगे। इससे पहले  तीन दिन तक धरती पर अँधेरा छा जाएगा। अंधेरे के बाद उजाला आएगा और इसी के साथ आधुनिक जीवन समाप्त हो जाएगा।

रोबोट का राज - 

नास्त्रेदमस ने आगे कहा की 2022 में कम्प्यूटर इंसानों पर राज कर सकते है। भविष्यवाणी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का राज होगा। इसके साथ ही रोबोट मानव जाति को समाप्त कर देंगे। 

भूमध्य सागर में धमाका - 

नास्त्रेदमस के अनुसार मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के टेस्ट के दौरान बड़े धमाके की आशंका जताई है। 

फ्रांस में तूफान-

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, अगले साल फ़्रांस में बड़ा तूफ़ान आएगा। जिसके कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति देखने को मिल सकती है।  

Tags:    

Similar News