SwadeshSwadesh

#NOTA : मप्र की 11 विधानसभा सीटें ऐसी जहाँ जीत के अंतर से ज्यादा नोटा को मिले वोट

Update: 2018-12-12 11:50 GMT

ग्वालियर/स्वदेश वेब विशेष। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले नोटा को लेकर बहुत प्रचार प्रसार हुआ। प्रदेश की कई विधासनभा सीटों पर तो ये भी देखने को मिला कि वहां रहने वाले लोगों ने बैनर और बोर्ड लगाकर चुनावों के बहिष्कार यानि नोटा दबाने का संकल्प प्रदर्शित कर दिया था। अब जब विधानसभा चुनावों का परिणाम आ गया है तो देखने में ये आया है प्रदेश की 11 विधानसभा सीटें ऐसी रहीं जहाँ नोटा को मिले वोट प्रत्याशी के जीत के अंतर से ज्यादा रहे।  विशेष बात ये है कि जिन ग्यारह सीटों पर जीत के अंतर से अधिक वोट नोटा को मिले हैं उन सभी सीटों पर कांग्रेस जीती है इससे ये स्पष्ट होता है कि इन सीटों पर सत्ता के विरुद्ध माहौल बनाया गया और इन सीटों से भाजपा प्रत्याशी हार गए।


ये सीटें...जहाँ नोटा को मिले जीत के अंतर से ज्यादा वोट

विधानसभा सीट 

जीत का अंतर 

नोटा को मिले वोट

 पार्टी जीती 

ब्यावरा

826  

 1481       

  कांग्रेस 

दमोह  

     798    

  1299   

 कांग्रेस 

गुन्नौर

  1984 

        3234  

कांग्रेस

ग्वालियर(दक्षिण)

  121  

   1550

कांग्रेस 

जबलपुर (उत्तर)  

578

 1209

   कांग्रेस 

जोबट    

  2056  

  5139   

कांग्रेस 

मांधाता     

   1236  

  1575   

 कांग्रेस 

नेपानगर   

 1264   

     2551 

  कांग्रेस 

राजनगर    

  732       

  2485   

     कांग्रेस

राजपुर (अजजा )

  932    

 3358     

    कांग्रेस  

सुवासरा      

350   

 2976 

    कांग्रेस  




Similar News