SwadeshSwadesh

काव्य शिरोमणि को अर्पित काव्यांजलि : अटल देश

  • डॉ. सुखदेव माखीजा

Update: 2020-12-25 13:36 GMT

 भारत रत्न श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयन्ती के अवसर काव्य शिरोमणि को समर्पित काव्यांजलि -

अटल देश

जन गण में जिसे विश्वास,वही अटल है;

जो सर्वहित सम्वेदनशील , वही अटल है;

है जिसमें त्याग सद्भाव ,वही अटल है;

है सहज, सरल, समभाव, वही अटल है;

जो सबके दुःख में साथ, वही अटल है;

जो राष्ट्र हित के साथ, वही अटल है;

जहां साहस-निष्ठा है,वहां नेतृत्व अटल है;

जहां सुराज से स्वराज,वही देश अटल है|

-----

श्रद्धान्वत: डॉ. सुखदेव माखीजा

Tags:    

Similar News