SwadeshSwadesh

लखनऊ में होगा सहकार भारती का राष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारियां जारी

सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने जिला सहकारी बैंक लखनऊ के संचालक रामप्रकाश सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

Update: 2021-08-04 10:53 GMT

लखनऊ। सहकारिता के माध्यम से ही प्रदेश के किसानों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को समृद्ध किया जा सकता है। उपरोक्त विचार सहकार भारती के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख पश्चिम क्षेत्र विजय दिवांगन ने बालिंगटन चौराहे लखनऊ के निकट नॉर्दन कोआपरेटिव बैंक के सभागार में मंगलवार को सहकार भारती जिला एवं महानगर इकाई की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सहकार भारती देश में सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत सशक्त संगठन बन गया है।

सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने जिला सहकारी बैंक लखनऊ के संचालक रामप्रकाश सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही देवीदीन, अनिल कुमार अवस्थी, राजेश कुमार पांडेय, सर्वेश कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष, आशीष त्रिवेदी को जिला सह संगठन प्रमुख तथा अनूप सिंह एवं बलराम सिंह को कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह का चार माह पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे जिला अध्यक्ष की आज घोषणा की गई। 

क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा ने कहा कि सभी प्रकार के कार्यों को कुशलता पूर्वक परिणाम तक पहुंचाने के लिए संगठित शक्ति निर्माण करनी पड़ेगी। यह कार्य कुछ लोगों से या सुधरात्मक भाषणों से सम्भव नही है। एक और एक दो नहीं, पूरे ग्यारह होते हैं। यह संगठन की महत्ता है। सहकार भारती इस हेतु पूरे देश में गत 41 वर्षोँ से प्रयासरत है। विभाग संयोजक हीरेन्द्र मिश्र ने दिसंबर में लखनऊ में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नीलम प्रजापति, जिला संगठन प्रमुख जगदीश भट्ट, महानगर संगठन प्रमुख विवेक राय, अरविंद मिश्र, महानगर अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह, महामंत्री पियूष मिश्र, कृष्ण कुमार ओझा, शशि जोशी, मीणा निषाद, दीपमाला सिंह, रेनू सिन्हा, तुषार कुमार, अमित सिंह, अनूप, डॉ. अनिल कुमार सिंह, उमेश शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, हेमलता गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, केबी त्रिपाठी, पंकज सिंह, विजयलश्मी, शालिनी श्रीवास्तव, नीलम प्रजापति, राजेश शर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, धीरेन्द्र, चित्रा सिंह, कर्मवीर सिंह, रेखा त्रिपाठी सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे

Tags:    

Similar News