लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को संबोधित किया। सीएम योगी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि विश्वविद्यालय से निकलने वाले छात्र समाज और राष्ट्र की न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दीक्षा मंत्र: सत्यं वद, धर्म चर
मुख्यमंत्री ने छात्रों को याद दिलाया कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिया जाने वाला दीक्षा मंत्र: “सत्यं वद, धर्म चर” — सत्य बोलो, धर्म का आचरण करो यह मंत्र भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा का मूल है और हमारे संविधान, संसद और न्यायपालिका के मूल सिद्धांतों में भी झलकता है। उन्होंने कहा कि यही मूल्य देश की न्याय व्यवस्था को नई दिशा देंगे।
सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी हुए मौजूद
दीक्षांत समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत और विक्रम नाथ, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह, मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।सीएम योगी ने विशेष रूप से न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के लिए अग्रिम बधाई दी।
छात्रों ने जीते मेडल और पुरस्कार
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में मेडल और विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया:
एलएलएम वर्ग
गोल्ड: हर्षिता यादव
सिल्वर: आकृति श्रीवास्तव
ब्रॉन्ज: आाभ
बीए-एलएलबी वर्ग
गोल्ड: अभ्युदय प्रताप
सिल्वर: साइमा खान
ब्रॉन्ज: दर्शिका पांडेय
विषयवार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:
टैक्सेशन: स्वर्णावती
क्रिमिनल लॉ: मुस्कान शुक्ला
कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ: दर्शिका पांडेय
विशेष पुरस्कार
स्टूडेंट ऑफ द ईयर: दर्शिका पाठ्य
बेस्ट मोरटर ऑफ द ईयर: अभ्युदय प्रताप
बेस्ट परफॉर्मेंस इन यूपीएससी स्टेट पब्लिक सर्विस एग्जाम: धौरज दिवाकर
साइबर लॉ
गोल्ड: अमन कुमार
सिल्वर: संयुक्ता सिंह
ब्रॉन्ज: प्रांजल पांडेय
इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स
गोल्ड: आत्रेय त्रिपाठी
सिल्वर: अक्षिता सिंह
ब्रॉन्ज: श्रेया अवस्थी
मीडिया लॉ
गोल्ड: राघव त्रिपाठी
सिल्वर: इशिका गौतम
ब्रॉन्ज: सान्या गांची