संघ शताब्दी वर्ष: वृहद गृह संपर्क विशेष अभियान में विशिष्टजनों से मिले स्वयंसेवक

Update: 2025-12-04 07:08 GMT

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर महानगर में वृहद गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से स्वयंसेवक हर नगर-बस्ती में घर-घर जाकर संघ के उद्देश्य और पंच परिवर्तन को बताने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश सचिव, उ.प्र. महिला व्यापार मण्डल की जिला अध्यक्ष और इनव्हीलर क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट श्रीमती सालिनी गुरुबक्शानी एवं उनके पति अशोक गुरुबक्शानी, संचालक फर्म हरिराम रेडिमेड, सीपरी बाजार से व्यापक गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत उनके निवास पर घुमन्तू कार्यसमूह, कानपुर प्रांत के सह-समन्वयक राजकुमार जी ने संपर्क कर संघ साहित्य भेंट किया।

इसी तरह, लाइंस क्लब एवं लघु उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव बब्बर से भेंट के दौरान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गादास जी, विभाग प्रचारक मनोज जी और व्यापार मण्डल झोकनबाग के अध्यक्ष जयकिशन प्रेमानी ने संघ साहित्य भेंट किया।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अशोक ध्यानचन्द के निवास पर क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख जय प्रकाश जी, विभाग प्रचारक मनोज जी, महानगर सह संघ चालक जय सिंह जी और सह-समन्वयक घुमन्तू कार्य समूह कानपुर प्रांत राजकुमार जी एवं संपर्क अभियान प्रमुख दिनेश जी ने भेंट कर संघ साहित्य प्रदान किया।

कैंट क्षेत्र के CEO अभिषेक आजाद से भेंट करते हुए महानगर प्रचारक सक्षम जी और संपर्क अभियान प्रमुख दिनेश ने संघ साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण और स्वदेशी के विषयों पर रुचिकर वार्तालाप हुआ।

रामनाथ जैन, लायन्स क्लब के अध्यक्ष और लघु उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष से उनके निवास पर झाँसी प्रवास पर आए श्रीमान दुर्गादास जी, संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, विभाग प्रचारक मनोज जी और जयकिशन प्रेमानी ने सम्पर्क कर संघ साहित्य भेंट किया।

Similar News