SwadeshSwadesh

बड़ोदरा में डीजे की धमक से इमारत गिरी, एक की मौत पांच घायल

Update: 2018-08-11 09:26 GMT

अहमदाबाद। बड़ोदरा शहर में मांडवी-चखंडी रोड पर करीब एक सौ साल पुरानी इमारत ढह गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इमारत में जो लोग रह रहे थे, उन्हें करीब डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सुरक्षित निकाल लिया। उन सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षित बचने वालों में करीब नौ माह की एक बच्ची भी शामिल है।

स्थानीय लोगों के अुनसार, शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे घर में डीजे बज रहा था। उसकी वजह से इमारत हिलने लगी। उसके बाद ढह गई। यह इमारत करीब 100 साल पुरानी बताई गई है। मकान में कुल छह लोग रहते थे, जिनमें नौ महीने की एक लड़की भी शामिल है। वहीं मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। बाकी के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Similar News