छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, मारा गया नक्सली, शव एवं हथियार बरामद

Update: 2024-04-29 11:41 GMT

सुकमा।  सुकमा के किस्टाराम थाना अंर्तगत पेसेलपाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़ के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत पेसेलपाड़ के जंगल में किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी नक्सल उन्मूलन अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सोमवार सुबह 07 बजे पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है।

 शव और हथियार बरामद 

घटनास्थल की तलाशी के दौरान मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया है। जवानों की तरफ से मुठभेड़ कई नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया जा रहा है। मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हुई है।

Tags:    

Similar News