SwadeshSwadesh

डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की याद में मुंबई सेंट्रल स्टेशन का नाम रखने की मांग

Update: 2018-10-12 09:50 GMT

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार को मुंबई के प्रमुख स्टेशन मुंबई सेंट्रल को भारतीय संविधान के निर्माता डॅा. बाबा साहेब आंबेडकर का नाम दे देना चाहिए। इस मांग को लेकर वह बहुत जल्द राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व रेलवे मंत्री पीयुष गोयल से मुलाकात करने वाले हैं।

रामदास आठवले ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर ने भारतीय संविधान बनाकार मानवमुक्ति का महत्वपूर्ण कार्य किया है। बाबा साहेब आंबेडकर का अधिकांश जीवन मुंबई में ही बीता है और इसी मुंबई में रहकर उन्होंने समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। पिछले 10 वर्षों से वह डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की याद में मुंबई सेंट्रल स्टेशन का नाम रखने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया है। इसलिए वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री व रेलवे मंत्री से मुलाकात करने वाले हैं। 

Similar News