SwadeshSwadesh

सिंधिया के आने के बाद भाजपा अधिक मजबूत हुई : पाराशर

ग्वालियर आगमन पर हुआ स्वागत

Update: 2021-01-25 13:40 GMT

ग्वालियर।  प्रदेश भाजपा के एक बार फिर मीडिया प्रभारी बनाये जाने के बाद लोकेन्द्र पराशर का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ।  रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने ढोल-नगाड़े एवं माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया।  

इस अवसर पर मिडिया से चर्चा करते हुए लोकेन्द्र पराशर ने कहा की नकी सेवा को देखते हुए पार्टी ने उन पर दोबारा विश्वास किया है। इसके लिए वह पार्टी को धन्यवाद देते है।  राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से जुड़े सवाल के जवाब में पाराशर ने कहा की सिंधिया के पार्टी में आने से भाजपा और मजबूत हुई है। सिंधिया ने कांग्रेस के कलंक को धोकर कैलाशवासी दादी के पुण्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। 

वहीँ दिग्विजय सिंह द्वारा हाल ही में भाजपा को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा की वे हमेशा इसी तरह की उल जुलूल बातें करते है।  जिससे लगता है की उन्हें अपराधियों एवं देश द्रोहियों से अधिक स्नेह है।  

उन्होंने ग्वालियर पहुंचकर सर्वप्रथम वीरांगना लक्ष्मीबाई जी के बलिदान स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इसके बाद गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका।बता दें की हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें लोकेन्द्र पराशर को मीडिया प्रभारी के रूप में स्थान दिया है। ये उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले भी वह यहीं जिम्मेदारी निभा रहे थे।  





Tags:    

Similar News