SwadeshSwadesh

नए मरीजों के साथ कोरोना से मौतों के आंकड़े में भी बढ़ोत्तरी, दो मरीजों ने तोड़ा दम

Update: 2020-07-14 15:21 GMT

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहे दो मरीजों ने आज दम तोड़ दिया। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। सिंधिया नगर निवासी 55 वर्षीय महिला बसंती जाटव पत्नी भगीरथ जाटव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 28 जून को सेहत खराब होने के बाद जयारोग्य के कार्डियोलॉजी विभाग मैं भर्ती हुई थी। वही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। 

इसके साथ ही हजीरा के रहने वाले अरविंद दुबे (50) ने भी इलाज के दौरानआज दम तोड़ दिया। 10 जुलाई को अरविन्द की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है दोनों मरीजों का अंतिम संस्कार कल सुबह लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत् शवदाह में किया जायेगा।  
  


Tags:    

Similar News