आज 16,24,567 मतदाता करेंगे 90 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक तो डबरा में सबसे कम मतदाता
ग्वालियर, न.सं.। जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे 90 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज 16 लाख 24 हजार 567 मतदाता करेंगे। आयोग द्वारा निर्धारित विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। जिले में कुल मतदाताओं में 8 लाख 58 हजार 640 पुरूष मतदाता, 7 लाख 65 हजार 871 महिला एवं 56 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार इतने उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में 20 उम्मीदवार, ग्वालियर में 19 उम्मीदवार, ग्वालियर पूर्व में 15 उम्मीदवार, ग्वालियर दक्षिण में 10 उम्मीदवार, भितरवार में 14 उम्मीदवार एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र - डबरा (अजा.) में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक तो डबरा में सबसे कम मतदाता
जिले के विधानसभा ग्वालियर पूर्व में सबसे अधिक अर्थात 3 लाख 30 हजार 293 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा अजा. में हैं। यहां के कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 41 हजार 767 है।
इस विधानसभा में इतने मतदाता
- ग्वालियर ग्रामीण में कुल 2,51,788 मतदाता है, जिसमें (पुरूष - 1,35,152, महिला - 1,16,633 व थर्ड जेंडर - 3) हैं।
- 15 ग्वालियर में कुल मतदाता 2,99,765 (पुरूष - 1,58,276 महिला - 1,41,468 व थर्ड जेंडर - 21) हैं।
- ग्वालियर पूर्व में कुल मतदाता 3,30,293 हैं। इसमें (पुरूष - 1,75,031 महिला - 1,55,252 व थर्ड जेंडर - 10) शामिल हैं।
- ग्वालियर दक्षिण में कुल मतदाता 2,58,312 हैं। इसमें (पुरूष - 1,33,861, महिला - 1,24,440 व थर्ड जेंडर - 11) हैं।
- 18 भितरवार में कुल मतदाता 2,42,642 हैं, इसमें (पुरूष - 1,28,990, महिला - 1,13,648 व थर्ड जेंडर - 4) शामिल हैं।
- 19 डबरा (अजा.) में कुल मतदाता 2,41,767 हैं, इसमें (पुरूष - 1,27,330, महिला - 1,14,430 व थर्ड जेंडर - 7) शामिल हैं।