भितरवार में आसमान से गिरे 50 किलो वजनी रहस्मयी तीन गोले, ग्रामीण बोले जादू है...

भितरवार के स्थित जौरा गांव में आसमान से एक 50 किलो वजनी रहस्मयी गोला एक खेत में आ गिरा। पुलिस के अनुसार तीन गोले गिरे हैं।

Update: 2023-08-18 09:57 GMT

ग्वालियर। भितरवार  स्थित जौरा गांव में आसमान से एक 50 किलो वजनी रहस्मयी गोला एक खेत में आ गिरा।  जिसे देख ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।  किसी का कहना है यह जादू तो किसी का कहना है हवाई जहाज से गिरा है।  इसे गिरते देखने वाले गांववासियों ने बताया  की यह  चकरी की तरह  गांव के गुरुद्वारे के पास धान के खेत मे आसमान से गिरा है।  गोले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच रहे हैं। 


भितरवार में आसमान से गिरे गोलाकार लोहे के गोले-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भितरवार थाना  क्षेत्र के बनियातोर, नयागांव, किठौदा गांव में  लोहे के तीन गोले आसमान से तेज रफ्तार में जमीन पर गिरे हैं। यह अलग अलग समय पर गिरे थे, जिनके गिरने से  खेतों में  गड्ढे हो गये।  पुलिस जांच में जुटी है ग्रामीणों से पूछताछ में कुछ का कहना है आसमान से गिरे तो किसी का कहना है किसी ने फेंका है। 

Tags:    

Similar News