क्राइम ब्रांच में पदस्थ महिला आरक्षक की माँ को गोली मारी,आरोपी फरार

प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर महिला के सगे भाई ने मारी गोली

Update: 2023-03-02 13:55 GMT

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के हजीरा थाना अंतर्गत एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला की बेटी ग्वालियर पुलिस (क्राइम ब्रांच ) में आरक्षक पद पर पदस्थ है। फरियादी महिला ने अपने ही सगे भाई पर प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर गोली चलाने का आरोप लगाया  है। गोली महिला के हाथ में ऊपर कंधे पर जा लगी है ,जिसके बाद महिला को तुरंत अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस थाना हजीरा ,ग्वालियर 

जानकारी के अनुसार बता दें की हजीरा थाना अंतर्गत पीएचई कॉलोनी में रहने वाली करुणा सिंह बैस प्रतिदिन की तरह सुबह घूमने के लिए आज भी घर से निकली थीं। कुछ समय बाद घर से कुछ ही दूरी पर रविंद्र तोमर नाम के व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी ,गोली महिला के कंधे को चीरती हुई निकल गई। पीड़ित महिला की पुत्री राखी बैस जो की मप्र पुलिस में ग्वालियर क्राइम ब्रांच में ही सिपाही के पद पर पदस्थ है। बता दें की गोली मारने वाला व्यक्ति कोई और नहीं पीड़ित महिला का ही भाई बताया जा रहा है,जिसने संपत्ति के विवाद के चलते अपनी ही सगी बहिन को जान से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद महिला को अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जब तक आरोपी गोली चला कर फरार हो गया। 

इन्होंने बताया 

हजीरा थाना प्रभारी संतोष भदौरिया से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया की पीएचई कॉलोनी निवासी करुणा सिंह बैस प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए निकली थीं। तभी अचानक पीछे आकर उनके भाई रविंद्र तोमर ने उन पर जान से मरने की नियत से गोली चला दी। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्तपताल में भर्ती कराया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी रविंद्र तोमर पर धारा 307,294 एवं 323 व 25/27 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 


Tags:    

Similar News