तीन बार तलाक कहकर दिया तलाक, पति ने रचाई दूसरी शादी
मंगलवार जनसुनाई में तीन तलाक़ का केस सामने आया| पीड़िता ने अधिकारिओं से लगाई न्याय की गुहार
File Photo
ग्वालियर। एक महिला जनसुनवाई में अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची। तीन तलाक से पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति अन्नू खां ने तीन बार तलाक तलाक बोलकर उससे शादी तोड़ ली और दूसरा विवाह भी कर लिया। पीड़िता रेशमा न्याय के लिए जनसुनवाई में पहुंची। जहां उसने बताया कि 2017 में उसकी शादी बहोड़ापुर निवासी अन्नू खां से हुई थी, बेटी होने के बाद उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा। एक साल पहले उसने तीन बार तलाक बोलकर शादी तोड़ दी और बेटी सहित उसे घर से बाहार निकाल दिया। रेशमा अपने माता पिता के घर शिवपुरी रह रही है। अन्नू ने दूसरा विवाह बिहार की लड़की से किया है। और वह रोज लड़कियों को घर लाता था। मना करने पर मारपीट करता था।