SwadeshSwadesh

26 से शुरू होगा तानसेन समारोह, जारी हुआ कार्यक्रम

Update: 2020-12-20 09:31 GMT

ग्वालियर। तानसेन समारोह 2020 की आयोजन समिति ने कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी कर दिया है।महृषि तानसेन को स्वरांजलि देने के लिए हर साल आयोजित होने वाला यह संगीत महोत्सव इस बार 26 से 30 दिसम्बर के बीच होने जा रहा है। इस बार कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखकर विशेष व्यवस्थाएँ की जा रहीं हैं। समारोह का शुभारंभ 26 दिसम्बर को प्रात:कालीन बेला में तानसेन की समाधि पर पारंपरिक ढंग से हरिकथा ,मिलाद, शहनाई वादन व चादरपोशी के साथ होगा। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे से समारोहपूर्वक शुभारंभ होगा।

ये रहेगा कार्यक्रम -

26 दिसम्बर 2020 : (शुभारंभ) सुबह 10 बजे 

  •  पारम्परिक कार्यक्रम हरिकथा एवं मीलाद

26 दिसम्बर 2020 :प्रथम सभा (अपराह्न 4 बजे )

  • ध्रुपद गायन : माधव संगीत महाविद्यालय, संजय कुमार मलिक
  • गायन : देवकी पण्डित
  • सरोद : अभिषेक लहरी


27 दिसम्बर 2020 : द्वितीय सभा ( प्रातः 10 बजे )

  • ध्रुपद गायन : शंकर गन्धर्व संगीत महाविद्यालय, देवानन्द यादव
  • गायन : मो. अमान खाँ
  • संतूर : अभय रुस्तुम सोपोरी
  • सारंग जुगलबंदी : अब्दुल मजीद खाँ एवं अब्दुल हमीद खाँ 

27 दिसम्बर, 2020 : तृतीय सभा (अपराह्न 4 बजे )

  • ध्रुपद गायन : भारतीय संगीत महाविद्यालय
  • गायन : विवेक कर्महे, धनंजय जोशी
  • विश्व संगीत : डेनियल रावि रैंजेल, मैक्सीको
  • सुरबहार जुगलबंदी : पुष्पराज कोष्टी एवं भूषण कोष्टी 


28 दिसम्बर, 2020 : चतुर्थ सभा (प्रातः 10 बजे )

  • ध्रुपद गायन : तानसेन संगीत महाविद्यालय
  • वायोलिन : कमल कामले
  • बांसुरी : श्रीकांत कुलकर्णी
  • गायन : संजीव अभ्यंकर
  • पखवाज : पण्डित रामजी लाल शर्मा

28 दिस्मबर 2020 : पंचम सभा( दोपहर 4 बजे )

  • ध्रुपद गायन :दारुश अलंजारी, हमता बागी, मैशम अलिनागियान, (ईरान ), प्रशांत और निशांत मलिक
  • गिटार : सुनील पावगी 
  • सितार एवं बांसुरी : गणेश मोहन एवं रूपक कुलकर्णी 

29 दिसम्बर 2020 : छठवीं सभा ( सुबह 10 बजे ) 

  • ध्रुपद गायन : साधना संगीत महाविद्यालय, मधु भट्ट तैलंग, यश देवले 
  • गायन : यश देवले, कावालम श्रीकुमार  
  • मैंडोलिन : सुगातो भादुड़ी 

29 दिसम्बर 2020 सप्तम सभा ( दोपहर चार बजे ) 

  • ध्रुपद गायन : राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्विद्यालय 
  • विश्व गायन : स्टीफन काय (यूके)
  • गायन : साधना देशमुख मोहिते, पंडित राजन-साजन मिश्र 
  • सितार : पंडित साहित्य कुमार नाहर 

30 दिसम्बर 2020 अष्टम सप्ताह (सुबह 10 बजे ) 

  • ध्रुपद गायन : तानसेन संगीत कला केंद्र, सारदानंद मंदिर, सोमबाला सातला कुमार 
  • पखावज : जगत नारायण शर्मा 
  • गायन : हेमानः कोलाहटकर 

वादी-संवादी 

 28 दिसम्बर 2020 (अपराह1:30 से 2:30) वादी - संवादी के अंतर्गत प्रसिद्ध सितार वादक डॉ. अश्विन महेश दलवी का सोदाहरण व्याख्यान राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय में सम्पन्न किया जायेगा।


Tags:    

Similar News