SwadeshSwadesh

कोरोना मरीज तानसेन रेसीडेंसी में हो सकेंगे क्वारंटाइन

Update: 2020-07-30 11:00 GMT

ग्वालियर। शहर में कोरोना संक्रमण के  जारी संकट के बीच तानसेन रेसीडेंसी आज से क्वारंटाइन होने की सुविधा देने जा रहा है।  होटल में लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए अलग से विंग बनाई गई है, जहां लोग क्वारेंटाइन हो सकेंगे। तानसेन रेसिडेंसी के जीएम एचएस दंडोतिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जो व्यक्ति भेजे जाएंगे, उन्हें क्वारंटाइन होने की सुविधा मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति सीधे होटल आता है तो उसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाएगी। उन्होंने बताया की  क्वारंटाइन होने वालों के लिए रोजाना रूम का किराया 1500 रुपए और 12 प्रतिशत टैक्स रहेगा, जो 180 रुपए होता है। यानी रोजाना 1680 रुपए का खर्च आएगा। इसमें नाश्ता, लंच और डिनर भी शामिल है। 


Tags:    

Similar News