अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण: सिंह

निगमायुक्त ने कहा कि निगम की संपत्तियों के बारे में जानकारी के साथ ही नियमित रूप से उनके लिए लीज रेंट अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Update: 2023-11-26 01:00 GMT

ग्वालियर,न.सं.। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने शनिवार को निगम के सामान्य प्रशासन विभाग और राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के साथ ही विभागीय जांच के मामलों का 15 दिन में निराकरण किया जाए। इसके अलावा कोर्ट केस में भी तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने निगम की राजस्व आय बढ़ाने के साथ ही मैरिज गार्डनों का पंजीयन कराने के साथ ही वहां फायर आदि सुरक्षा इंतजाम भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने कहा कि निगम की संपत्तियों के बारे में जानकारी के साथ ही नियमित रूप से उनके लिए लीज रेंट अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाए। निगम की राजस्व आय बढ़ाने के लिए सभी को पूरी मेहनत के साथ काम करना चाहिए। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, विजय राज, अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक राजस्व लोकेंद्र चौहान सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं राजस्व कर संग्रहक उपस्थित रहे।


Tags:    

Similar News