ग्वालियर में अगले 24 से 48 घंटों में बारिश की संभावना

Update: 2020-12-10 01:15 GMT

ग्वालियर, न.सं.। मौसम एक बार फिर करबट बदलने वाला है। अरब सागर में बने डिप्रेशन (अवसाद) के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ग्वालियर-च बल में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 15 या 16 दिस बर से सर्दी अपना असर दिखाएगी।

ग्वालियर में पिछले करीब एक सप्ताह से दिन का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि बीते सोमवार और मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने से दिन के तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई, लेकिन बुधवार को मौसम शुष्क हो जाने से दिन का तापमान फिर सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर जा पहुंचा। पिछले पांच दिनों से रात का तापमान भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो रहा है, जिससे सर्दी का ज्यादा असर नहीं है। भोपाल के सेवानिवृत्त मु य मौसम विज्ञानी डी.पी. दुबे ने बताया कि चूंकि इस बार उत्तरी हवाएं सैट नहीं हो पा रही हैं। बीच-बीच में कभी पूर्वी तो कभी पश्चिमी हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। वर्तमान में भी दक्षिणी हवाएं आ रही हैं। इसी कारण बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में वृद्धि हो रही है।

श्री दुबे ने बताया कि इस समय उड़ीसा के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है, जो काफी स्ट्रोंग है। इसके साथ ही अरब सागर में डिप्रेशन (अवसाद) बना हुआ है, जिससे दक्षिणी हवाएं अरब सागर से नमी लेकर ग्वालियर-च बल की ओर आ रही हैं। इसी वजह से पिछले दो दिनों से आंशिक बादल छाए हुए हैं। इसी के साथ गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ भी आने वाला है। इन सब कारणों से ग्वालियर-च बल अंचल में 11 व 12 दिस बर को घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अंचल में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी, लेकिन रात के तापमान में 15 या 16 दिस बर से गिरावट का दौर शुरू होगा। इसके साथ ही ठंड का असर भी बढ़ेगा।

अगले 24 से 48 घंटों में बारिश की संभावना

शहर में सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था, लेकिन बुधवार को यह फिर से 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 0.9 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 93 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक है, जबकि शाम को हवा में नमी घटकर 58 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक है।

Tags:    

Similar News